वन रक्षक के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मौके से फरार हुए वन काटू, एक को दबोचा

by

चम्बा (पांगी), 28 नवंबर जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के पुलिस थाना किलाड़ में एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच वनरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में वन विभाग की ओर से जारी बयान में बताया कि वनरक्षक प्रेग्रां राकेश कुमार को स्थानीय लोगों द्वारा जब गुप्त सूचना मिली कि मरथालू जंगल में आग लगी हुई है और जंगल के बीचों बीच से धुंआ उठा रहा है। इसी बीच वनरक्षक राकेश कुमार अपने साथ विभाग के दो कामगारों को लेकर उक्त जंगल में पहुंचा जहां पर देखा कि दो अज्ञात लोगों द्वारा देवदार के तीन पेड़ों को अवैध तरीके से काटा हुआ है। मौके पर जैसे ही विभाग के वन रक्षक को देखा तो वन काटू मौके से फरार हो गए। मौके पर वन रक्षक ने तकरीबन 12 स्लिपरों को जब्त किया। वन रक्षक ने इस घटना के बारे में विभाग को सूचित किया और विभाग की ओर से एक अन्य टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया।
इसी दौरान आरोपियों द्वारा मौके पर जलाई गई आग जंगल में पूरी तरह से फैल चुकी थी जिस कारण तकरीबन 60 हेक्टेयर जंगल का हिस्सा राख हो गया। मौके पर काटे गए देवदार के पेड़ों की कीमत तकरीबन 3 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों का पीछा करते हुए वनरक्षक राकेश कुमार अपने कामगारों के साथ मैथल जंगल से कुछ दूरी पर स्थित साच-पास मार्ग पर नाकाबंदी की। रात के करीब 11:00 बजे साच पास की ओर से एक मारुति अल्टो कार जिसका नंबर एचपी 45 0776 था और मुख्यालय किलाड़ की ओर आ रही थी। वनरक्षक ने मौके पर शक के आधार पर जब कार को रोका तो उसमे चालक समेत चार लोग सवार थे। चारों लोगों की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए वन रक्षक ने उससे पूछताछ शुरू की तो तीनों आरोपियों ने वन रक्षक व उसके दो कर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर साच पास की ओर भाग गए। वहीं कार चालक नूरुबू लामा तमांग वनरक्षक के शिकंजे से बचने के लिए अल्टो गाड़ी को स्टार्ट करके मुख्यालय किलाड़ की और भागने लगा। इसी बीच किलाड़ से आई वन विभाग की टीम ने शुक्राली पुल पर नाकाबंदी की और चालक को शुक्राली पुल पर दबोच लिया।
वही वन विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांगी में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मंगलवार को घटना स्थल पर गई हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए आरओ किलाड़ मनजीत सिंह ने बताया कि विभाग की टीम को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो विभाग की ओर से किलाड़ में एक अन्य टीम का गठन किया और मौके पर भेजा गया। जहां पर देखा गया कि आरोपी वन विभाग के कर्मचारियों को आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर मौके से फरार हो गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सलूणी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय एकता मंच ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पुनीत महाजन । चंडीगढ़/ मोहाली, 6 जून।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा कैप्टन कमलजीत पार्क, सेक्टर-126, खरड़ (मोहाली) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
Translate »
error: Content is protected !!