सेल्स ऑफिसर के 100 पद आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा भरे जायेंगे : हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में दी जायेगी तैनाती

by

धर्मशाला, 29 नवम्बर: रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा महिला व पुरुष आवेदकों से सेल्स ऑफिसर के 100 पद भरे जाने के लिये स्नातक युवाओं जोकि 25 वर्ष से कम हों के साक्षात्कार आयोजित किये जा रहे हैं। कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार से 39 हजार 500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा और हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 01 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर 02 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, काँगड़ा, 04 दिसम्बर, 2023 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, धर्मशाला, 05 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर तथा 06 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, बैजनाथ में प्रातः 10 बजे पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9815703430 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक आवेदकों साक्षात्कार में भाग लेने से पहले बेवसाईट EEMIS.hp.nic.in पर जाकर अपनी ई- मेल से लॉगइन करने के बाद आईएफएम् फिनकोच प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआईआर के समर्थन में हिमाचल में पदयात्राएं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की अगुवाई में निकालेगी भाजपा

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत चारों संसदीय क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम, शिमला में हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे अगुवाई रोहित जसवाल।  शिमला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट कोड 903 और 939 के रिजल्ट निकालने का फैंसला : पेंडिंग भर्तियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

एएम नाथ। शिमला : लंबित भर्तियों को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में पोस्ट कोड 903 और 939 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्यायें : सुक्खू सरकार में विकास को मिली तीव्र गति : आशीष बुटेल

पालमपुर 3 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 7 चिम्बलहार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याए

शिमला, 02 दिसम्बर -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!