एसआईआर के समर्थन में हिमाचल में पदयात्राएं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की अगुवाई में निकालेगी भाजपा

by

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत चारों संसदीय क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम, शिमला में हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे अगुवाई

रोहित जसवाल।  शिमला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ सियासी मोर्चा खोलेगी। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के समर्थन में पार्टी प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालेगी। इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के अनुसार, शिमला संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा एक नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में होगी। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल भी पदयात्रा में भाग लेंगे।

धर्मशाला में 30 अक्तूबर को पदयात्रा

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा 30 अक्तूबर को धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इसमें सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक सुधीर शर्मा और विधायक पवन काजल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हमीरपुर और मंडी में चार नवंबर को कार्यक्रम

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा चार नवंबर को हमीरपुर में निकाली जाएगी। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

इसी दिन मंडी संसदीय क्षेत्र में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे।

भाजपा इन पदयात्राओं के माध्यम से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के समर्थन में अपना पक्ष रखेगी। पार्टी ने इसे प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में संगठनात्मक और राजनीतिक अभियान के रूप में आयोजित करने की योजना बनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मोके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल में चौकी ढांगूपीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर दी।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान...
Translate »
error: Content is protected !!