भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं से हो सकती, सभ्य तथा शिक्षित समाज की रचना : पूर्व सांसद खन्ना 

by
होशियारपुर 17  अक्टूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलते हुए हम सभ्य तथा शिक्षित समाज की रचना करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
खन्ना ने कहा की ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैनों में आज भगवान् श्री वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खन्ना ने कहा कि भगवान्प वाल्मीकि पवित्र महाग्रंथ श्री रामायण के रचयता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि श्री रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो भगवान् श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य, मर्यादा व हमारे कर्तव्यों से हमें परिचित करवाता है। खन्ना ने कहा कि कालेज स्टाफ व छात्राओं ने आज भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं को विशेष कार्यक्रम के माध्यम से प्रसारित किया। इस मौके कालेज  स्टाफ व समूह छात्राओं ने भगवान् वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके ट्रस्टी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, प्रिंसिपल कर्मजीत कौर सहित समूह स्टाफ व छात्राएं भी उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए : तीन व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज अवैध खनन मामले में

होशियारपुर ; 7 अगस्त होशियारपुर पुलिस ने चब्बेवाल क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधि को लेकर तीन व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके माइनिंग मशीनरी को कब्जे में ले लिया है। होशियारपुर पुलिस को चब्बेवाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कल से धर्मशाला में सजेगी सरकार, तपोवन में गूंजेंगे 744 सवाल, विपक्ष ने कस ली कमर

शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव और 744 सवालों पर तीखी चर्चा होने की उम्मीद एएम नाथ। धर्मशाला : पहाड़ों की रानी शिमला से अब सरकार का ठिकाना...
article-image
पंजाब

बहू की मौत – स्कूटी सवार सास-बहू को बस ने कुचला : आरोपी चालक बस छोड़कर फरार

 अबोहर :  सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां एक बस ने स्कूटी पर जा रही सास-बहू को कुचल दिया। हादसे में बहू की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू...
Translate »
error: Content is protected !!