नौवीं  कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

by
एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नवीं कक्षा की एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा की पहचान सुमन पुत्री जयवीर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो अपने परिवार के साथ एक किराये के घर में छातीपुर गांव में रहती थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा हर रोज की तरह मंगलवार को भी स्कूल गई लेकिन बीच रास्ते से वापिस घर आ गई।
घर पर कोई नहीं था। उसका भाई व पिता काम से बहार गए हुए थे और मां अपने घर उत्तर प्रदेश गई थी। घर पर आकर छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। बरोटीवाला पुलिस की एक टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की अगुवाई में शव को बाहर निकाला। शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब आत्महत्या के मामले के हर पहलू को देख रही है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि एक छात्रा ने आत्महत्या की है, जिसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने प्रकाश के पर्व दीपावली पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कोलका क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उपायुक्त ने जानी शैक्षणिक प्रगति कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के शिक्षकों को दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मंगलवार को कोलका क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाकी गारंटियों की तरह सरकार ओपीएस के वादे से पीछे हट रही है : जयराम ठाकुर 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यूपीएस के लिए रास्ते तलाशने के दिए निर्देश , कांग्रेस की एक-एक गारंटियों से पीछे हट रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
Translate »
error: Content is protected !!