बकलोह कैंट में मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

by
सराय परिसर में शौचालय तथा अन्य सुविधाओं के लिए की 2 लाख रुपए देने की घोषणा
एएम नाथ। चम्बा (बकलोह) :  बकलोह कैंट के बाल्मीकि मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
    कार्यक्रम में सर्वप्रथम झंडा रस्म अदा की गई तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि भारतीय साहित्य के महान कवि और रामायण के रचयिता थे। उनके जीवन की अनेक प्रेरणात्मक विशेषताएं हैं जिनका अनुसरण कर हम आज भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन में कठिनाइयों और गलतियों के बावजूद परिवर्तन संभव है तथा किसी भी व्यक्ति में सुधार की संभावना होती है।
उन्होंने कहा कि बाल्मीकि जी ने कठिन साधना और तप से आत्मज्ञान प्राप्त किया जो हमें सिखाता है कि धैर्य और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। क्योंकि बाल्मीकि जी ने साहित्य के माध्यम से मानवता, नैतिकता और धर्म का संदेश दिया जो हमें यह दर्शाता है कि कला और लेखन समाज को जागरूक कर सकते हैं।
उनके कार्यों से हमें सत्य और धर्म का पालन करने की प्रेरणा भी मिलती है जोकि मनुष्य जीवन का मूल सिद्धांत है। उनके जीवन से हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और दूसरों की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कुलदीप सिंह पठानिया ने सराय परिसर में शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के विकास के लिए अपनी ओर से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा मौके पर ही हल किया।
इससे पूर्व बाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान अशोक सिद्धु ने विधानसभा अध्यक्ष का  स्वागत कर विधिवत सम्मानित किया। उन्होंने स्थानीय विकास संबंधी मांगों वारे भी मुख्य अतिथि को अवगत करवाने के अलावा बकलोह कैंट में 2/4 बाजार में पेयजल टैंक की मुरम्मत करवाने तथा 1/4 बाजार में पेयजल समस्या को हल करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का मंच से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान अशोक सिद्धु, महासचिव अजय कुमार व कोषाध्यक्ष मोनू के अलावा  घटासनी पंचायत के प्रधान विजय कुमार, जिंयुता पंचायत की प्रधान सपना देवी, कैप्टन (सेवानिवृत) सागर गुरंग, पंडित बबलू भारद्वाज,  दीपक ,गौतम ,तिलक राज , उप प्रधान गड़ाना पवन कुमार, बैली पंचायत के उपप्रधान जैसी राम,  पूर्व प्रधान नैनीखड्ड राकेश कुमार तथा  के अलावा एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधीशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेन्द्र चौधरी, अधीशासी अभियंता एचपीएसईबीएल पंकज राठौर सहित कई विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारी कदम उठाएं, दोषियों के खिलाफ करें कार्रवाई : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल

धर्मशाला, 28 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा सम्बन्धित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा : प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा सात लाख रुपए तक का मुआवजा

धर्मपुर, 15 जुलाई।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के स्याठी और आसपास के अन्य आपदा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल वाहनों का किया जाए निरीक्षण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने...
Translate »
error: Content is protected !!