अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई ठंडी लस्सी की छबील

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ ,  पंचकुला: अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से माता मनसा देवी मंदिर मे आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडी लस्सी की छबील लगाई गई।
अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) के मुख्य सदस्यों द्वारा जानकारी मे बताया गया की ट्रस्ट का मुख्य उद्वेश्य महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलकर समाज की सेवा करना है। ।
अग्रवाल सेवा ट्रस्ट द्वारा माता मनसा देवी मंदिर मे दर्शन करने आए हजारों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए हर रविवार माता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण ग्रेन मार्केट भंडारा हॉल के सामने ठंडे मीठे पानी की छबील व इस रविवार ठंडी लस्सी की विशाल छबील लगाई गई।
अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) से मुख्य सदस्यों द्वारा जानकारी मे बताया गया कि दिनांक 13 जून दिन रविवार को पंचकुला सैक्टर 16 अग्रवाल भवन से 180 श्रद्धालुओं को अरूणाय महादेव मंदिर (पेहवा) व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र तीर्थ धाम के दर्शन हेतु 3 एसी निःशुल्क धार्मिक बस यात्रा भेजी गई। यात्रा मे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा इस धार्मिक यात्रा की खूब प्रशंसा एवं सराहना की गई।
इस विशेष पुण्य कार्य के अवसर पर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट के मुख्य सदस्यों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण...
article-image
पंजाब

भगवान परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण सभा गढ़शंकर ने लगाए पौधे, बच्चों को मास्क और खाने पीने का सामान दिया

गढ़शंकर –भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार और भक्ति शक्ति के प्रतीक व ब्राहम्ण समाज के देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिवस पर श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

मानसा: पंजाब के मानसा शहर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नशे के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया है। 20 वर्षीय नवदीप सिंह, जो एक प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी था, नशे...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत में शेर सिर्फ गुजरात में है: गढ़शंकर में खेल मैदान में घूम रहे शेर की वायरल वीडियो झूठी डीएफओ वर्ल्ड वाइड

गढ़शंकर – सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर के किसी खेल मैदान में घूम रहे शेर की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर लाइव के नाम से...
Translate »
error: Content is protected !!