विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by

धर्मशाला, 29 नवंबर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवके लखनपाल, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आगामी माह में प्रस्तावित है इसी के दृष्टिगत सभी विभाग विधानसभा सत्र के सफल संचालन हेतु अपनी जिम्मेदरियां सुनिश्चित कर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।
डॉ. निपुण जिंदल ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ ट्रेफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र में भाग लेेने आने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने इत्यादि भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर तथा इसके आसपास पार्किंग इत्यादि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विधानसभा सत्र के मद््देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टाण्डा मेडिकल कालेज में विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, पुलिस, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क, अग्निश्मन, परिवहन सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी जानकारी ली एवं सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दियेे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक जोहड़जी मेहलोग मेला 2 अप्रैल से

गुरु नानक देव जी की फतेह की याद में हर तीसरे वर्ष लगता है जोहड़ जी साहिब मेला गुरु नानक देव जी ने कौडा राक्षस का संहार किया था पट्टा मेहलोग (डॉ गिरधारी लाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 मिनट में 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी, पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर घर में : 3 लोगों को सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

चंडीगढ़   : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के फाइन आर्ट्स विभाग के प्रोफेसर तीर्थंकर भट्टाचार्य के सेक्टर-37सी स्थित मकान नंबर 2737 से करीब 20 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी चोरी करने वाले 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: मुख्यमंत्री

पन्द्रह-बीस क्षेत्र में खुलेगी उप-तहसील ,  ननखड़ी में बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्पलेक्स का होगा निर्माण शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से...
Translate »
error: Content is protected !!