चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

by
ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21 अप्रैल तक घारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोडक़र किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्रेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
डीएम राघव शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोडकर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सडक़ किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक बाहर खड़े रहते और मित्र योजनाएं बनाकर सरकार चला रहे : विधायकों नहीं मित्रों के सहयोग से चल रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

देश में सिर्फ़ एक मोदी नाम की गारंटी सत्ता का प्रयोग जनहित के लिए होता है, विधायकों को दबाने के लिए नहीं , चार सांसद और नौ विधायक इस बार के चुनाव में जीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,400 पदों पर होगी भर्ती : हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 1400 पदों को भरने की प्रकिर्या शुरू करने दिए निर्देश

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सभी विभागों से खाली पदों को भरने की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1,400 से अधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बुधवार देर रात पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!