199 वें दिन भी किसानों का कृषि कानूनों बिलों को रद्द करने की मांग को लेकर दिन रात का धरने जारी

by

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष दिन रात का आज 199 वें दिन रोष धरना सोहन सिंह मोहनोवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम सिंह राणा ने कहा कि मोदी शाह सरकार अंबानी अडानी अजारेदारों के पक्ष में कानून बना रही है। तीनों कृषि कानूनों का बनाने के पीछे किसानों की जमीन अंबानियां व अडानियां के सर्पुद करने की चाल का हिस्सा है। किसान मजूदर बन जाए यह अमेरिका व युरोप में हुया है। भारत में पहले से ही लोग कोपोषण का शिकार है और तीस प्रतिशत बच्चो का भार कम है। सरमाएदारों को पता है हर व्यापार में घाटा पड़ सकता है लेकिन अनाज के व्यापार में नहीं पड़ सकता। जिस दिन कानून परूी तरह लागू हो गए उसी दिन समारट कार्ड खतम हो जाएगे व जनतक वितरण प्रणाली तवाह हो जाएगी। गरीब लोग भूखमरी का शिकार हो जाएगे। देश के 22 प्रदेशों में संघर्ष चल रहा है। यह संघर्ष तीनों कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गरंटी देने व दो आर्डीनैंस वापिस लेने तक जारी रहेगा। जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू ने कहा कि महिलाए हर तरह से किसानी संघर्ष में साथ है और जीत तक डटी रहेगी। इस दौरान गोल्डी सिंह पनाम, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, प्रेम सिंह राणा, सोहन सिंह मोहनोवाल, जोरा सिंह रामगढ़, हवालदार चन्नण सिंह गढ़शंकर, जसविंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह देनोवाल खुर्द, गुरप्रीत सिंह काला, राम लुभाया, चमन लाल, पिंदर पाल बोड़ा, गुरमेल सिंह कलसी, रणजीत सिंह पप्पू, सोहन सिंह मोहनोवाल आदि मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/4 May : Lamrin Tech Skills University Punjab (LTSU) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with ByteXL as its official Skilling Partner, in collaboration with global industry leaders Microsoft and KPMG, to...
article-image
पंजाब

युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

चंडीगढ़, 19 जुलाई  । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इस अवधि में पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!