सिलक्यारा सुरंग – मौत को बहुत करीब से देखा : प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा, शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर रहे जीवित

by

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि हादसे के बाद उन लोगों ने अपनी प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा और शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर जीवित रहे। झारखंड के 22 वर्षीय श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि उन्होंने 12 नवंबर को सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद मौत को बहुत करीब से देखा। बेदिया सहित 41 श्रमिक मलबा ढहने के बाद से सुरंग में फंसे थे।
उन्होंने कहा कि मलबा ढहने के बाद तेज चीखों से पूरा इलाका गूंज गया। हम सब ने सोचा कि हम सुरंग के भीतर ही दफन हो जाएंगे। शुरुआती कुछ दिनों में हमने सारी उम्मीदें खो दी थीं। यह एक बुरे सपने जैसा था। हमने अपनी प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा और पहले 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर जीवित रहे। बेदिया रांची के बाहरी इलाके खिराबेड़ा गांव के रहने वाले हैं, जहां से कुल 13 लोग एक नवंबर को काम के लिए उत्तरकाशी गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि किस्मत ने उनके लिए क्या लिखा है।
जब आपदा आई तो सौभाग्य से खिराबेड़ा के 13 लोगों में से केवल 3 ही सुरंग के अंदर थे। सुरंग के भीतर फंसे 41 श्रमिकों में से 15 श्रमिक झारखंड से थे। ये लोग रांची, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाले हैं। मंगलवार की रात जब इन श्रमिकों को बाहर निकाला गया तब उनके गांवों में खुशी से लोग जश्न मनाने लगे।
बेदिया ने बताया कि हमारे जीवित रहने की पहली उम्मीद तब जगी जब अधिकारियों ने लगभग 70 घंटों के बाद हमसे संपर्क स्थापित किया। उनके दो पर्यवेक्षकों ने उन्हें चट्टानों से टपकता पानी पीने के लिए कहा। हमारे पास सुरंग के अंदर खुद को राहत देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।
आखिरकार, जब हमने बाहर से, हमसे बात करने वाले लोगों की आवाजें सुनीं, तो दृढ़ विश्वास और जीवित रहने की आशा ने हमारी हताशा को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती 10 दिन घोर चिंता में बिताने के बाद पानी की बोतलें, केले, सेब और संतरे जैसे फलों के अलावा चावल, दाल और चपाती जैसे गर्म भोजन की आपूर्ति नियमित रूप से की जाने लगी। हम जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकलने के लिए प्रार्थना करते थे… आखिरकार भगवान ने हमारी सुन ली

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्‍कूलों में एडमीशन के लिए पंजाब सरकार ने बदले नियम और शर्ते : 3 साल तक का बच्चा नर्सरी में और 4 साल तक का बच्चा एल.के.जी में

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने छोटे बच्‍चों की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने बच्‍चों के एडमीशन को लकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन पर कार्यशाला आयोजित

हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय, जुन्गा, जिला शिमला ने आज  ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य न्यायालयिक...
article-image
पंजाब

CM Bhagwant Mann to Lay

Several Key Projects to be Inaugurated; Cabinet Minister Reviews Preparations and Arrangements Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 4 : Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann will lay the foundation stone for development projects worth crores of rupees...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त. मुकेश रेपसवाल ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा  :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 9 दिसंबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!