सरकारी सेहत बीमा योजना को आम आदमी पार्टी ने चुनावी लाभ के लिए किया हाईजैक : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : आम आदमी पार्टी द्वारा बहुप्रचारित 1000000 रुपए तक पंजाब के प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार का मुफ्त इलाज देने वाली सेहत स्वास्थ्य योजना ,आम आदमी पार्टी द्वारा हाईजैक करके इसका आगामी चुनावों में लाभ लेने का जरिया बनाने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया है कि स्थानीय विधायक द्वारा अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट किया गया है कि आम आदमी पार्टी के युवा कोऑर्डिनेटर की मोबाइल ऐप से निकली पर्ची के माध्यम से ही कम्युनिटी हेल्थ केन्द्रो में जाकर ही इस योजना की रजिस्ट्रेशन हो सकेगी। इससे स्पष्ट होता है की यह योजना केवल चुनावी प्रचार के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं से सवाल किया जब भाजपा के कार्यकर्ता केंद्रीय स्कीमों के कैम्प लगाकर कार्ड बना रहे थे तो उन पर आप नेता डाटा चोरी का इल्जाम लगाकर उन्हें बंद करवा रहे थे। अब वही काम उनके यूथ कोऑर्डिनेटर करें तो सही कैसे ?
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह तहस -नहस कर दिया गया है । सुविधा केन्द्रो को बंद करके आम आदमी क्लीनिक खोलकर प्राइमरी हैल्थ तथा कम्युनिटी हैल्थ केन्द्रो को अस्त -व्यस्त कर दिया गया है। फिर 16 मेडिकल कॉलज खोलने का झूठा प्रचार करके वाहवाई लूटने की कोशिश की गई। जब की तथ्य यह है कि स्थानीय पूर्व सांसद द्वारा होशियारपुर में मेडिकल कॉलज मंनजूर करवाकर केंद्र सरकार के 60%हिस्से के 260 करोड़ रूपए पंजाब को भेजे गए थे ,परतुं पंजाब ने अपना 40 %हिस्सा न डालकर उन्हें तीन साल बाद हाल ही में केंद्र सरकार को वापस भेज दिया है। जिसमे मेडिकल कॉलेज बनने का प्रोजैक्ट ठंडे वस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 500000 रूपए तक प्रति व्यक्ति जो मुफ्त इलाज की योजना शुरू की गई थी उसमे भी पंजाब सरकार अपना मामूली हिस्सा नहीं डाल सकी तथा योजना ठप पड़ी रही तो अब 1000000 रूपए तक का ईलाज मुफ्त कैसे करवाएगी। जब कि पंजाब सरकार पर इस समय 4 .35 लाख करोड़ रूपए का भारी भरकम करजा चढ़ा पड़ा है। जिसके कारन न ही वह महिलाओ के साथ किये गए वायदे के अनुसार 1000 रूपए प्रति मास महिलाओं को दे पाई है,न ही कर्मचरिओ की डी ए दे पाई है ,न ही 10500 करोड़ बिजली की सवसिटी के पैसे दे पाई है। श्री सूद के साथ उपस्तिथ अन्य भाजपा नेताओ श्री शिव सूद ,विजय पठानीय,सतीश वावा ,विनोद परमार ,संजू अरोड़ा ,रमेश ठाकुर ,यशपाल शर्मा तथा दीक्षांत ठाकुर आदि ने कहा की आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना में लोगो को धोखे में रख रही है क्युकि इस स्कीम में 500000 रूपए तक वाला केंद्रीय योजना का ईलाज भी शामिल है। उन्होंने कहा की राज्य एजेंसी द्वारा इस योजना के लिए मात्र 100000 रूपए का बीमा कवर जारी किया गया है। बाकी पैसे कहां से मिलगे किसी को पता नहीं। यह योजना मात्र आगामी विधानसभा चुनाबों के प्रचार के लिए उतारी गई है। इसका पंजाब के लोगो की सेहत के साथ कोई वास्ता नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

थानों में ड्यूटी पर अगर कोई नशा कर कर्मी गया तो पड़ेगा महंगा : पंजाब पुलिस खरीदेगी 2300 एल्कोमीटर : 412 थानों को कवर किया जाएगा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पहले चरण करीब 2300 एल्कोमीटर खरीदगी और पहली बार योजना में 412 थानों को कवर किया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी अब प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में संतोष ट्रॉफी चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर स्थित प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल स्टेडियम में अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित 79वीं संतोष ट्रॉफी के ग्रुप-ए फुटबॉल मैचों की प्रबंधकीय तैयारियों का...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने विभिन्न स्कूलों में काला दिवस मनाया

गढ़शंकर :    शंभू बॉर्डर पर हुए अत्याचार और खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए युवा किसान की शहादत और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 23 फरवरी को काला दिवस मनाने के आह्वान के तहत डेमोक्रेटिक...
article-image
पंजाब

गोल्डी बराड़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में शामिल

चंडीगढ़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में गोल्डी बराड़ का नाम शामिल किया गया है। वह लिस्ट में 15वें नंबर पर है। उस पर इनाम भी...
Translate »
error: Content is protected !!