पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले से पंजाब पुलिस की शक्तियों पर अतिक्रमण नहीं

by

नई दिल्ली : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने के फैसले को सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा है कि बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले से पंजाब पुलिस की शक्तियों पर अतिक्रमण नहीं हुआ है। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार यानी दोनों पक्षों से साथ बैठकर विचार-विमर्श करने की भी सलाह दी है।

क्या है मामला : दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2021 में बीएसफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किलोमीटर से बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर दूर तक करने का फैसला किया था। बता दें कि बीएसएफ अधिकारियों और जवानों को सीमावर्ती इलाकों में तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई करने का प्रावधान हैं। सरकार के इस फैसले का उस वक्त पंजाब और पश्चिम बंगाल की सरकार ने विरोध किया था।

क्या बोली कोर्ट?

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से कहा कि केंद्र सरकार के फैसले से पंजाब पुलिस की शक्तियों पर अतिक्रमण नहीं हुआ है। कोर्ट ने ये भी कहा कि पंजाब पुलिस से जांच का अधिकार नहीं लिया गया है। कोर्ट ने केंद्र की ओर से पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और पंजाब सरकार का पक्ष रख रहे वकील शादान फरासत से साथ में बैठकर संयुक्त रूप से उन मुद्दों पर निर्णय करने को कहा जिन पर पीठ को फैसला करना है।

अब आगे क्या होगा?

कोर्ट के निर्देश के अनुसार, दोनों पक्ष आपस में विचार-विमर्श करेंगे ताकि अगली तारीख से पहले इन मुद्दों को निपटाया जा सके। कोर्ट ने कहा है कि पंजाब के महाधिवक्ता इस बैठक में भाग ले सकते हैं। मुख्य न्यायधिश ने कहा मामले पर प्रथम दृष्टया कहा कि ऐसे समवर्ती अधिकार हैं जिनका इस्तेमाल बीएसएफ और राज्य पुलिस दोनों कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में...
article-image
पंजाब

माता महिंदर कौर रियात की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :रियात एजुकेशनल एंड रिसर्च ट्रस्ट के चेयरमैन श्री निर्मल सिंह रियात की आदरणीय माता महिंदर कौर रियात का निधन 24 मार्च 2025 को हो गया, तथा वे अपनी प्रतिष्ठित सांसारिक यात्रा पूरी...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री के खिलाफ धरना 53वें दिन में शामिल

गढ़शंकर, 27 सितम्बर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश सरकार साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

₹500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 दिन की रिमांड

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के चर्चित 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!