19 अप्रैल को जिला रोजगार ब्यूरो में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियों की ओर से 2000 पदों के लिए की जाएगी भर्ती: डिप्टी कमिश्नर

by

हाजीपुर में लगे रोजगार मेले में 134 नौजवानों का विभिन्न कंपनियों ने किया मौके पर चयन,  विधायक इंदू बाला ने चयनित नौजवानों को दिए नियुक्ति पत्र
होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर -घर रोजगार अभियान के अंतर्गत 7वें मैगा रोजगार मेलों की कड़ी में बी.डी.पी.ओ कार्यालय हाजीपुर में रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में नौजवानों में 184 जरुरतमंद प्रार्थियों ने लिया, जिनमें से 134 प्रार्थियों का मौके पर ही चयन हो गया। विभिन्न कंपनियों की ओर से चुने गए प्रार्थियों को विधायक मुकेरियां इंदू बाला ने नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रोजगार मेले में नामी कंपनियां जिनमें वर्मा मोटर, ओरेन, एस.बी.आई लाइफ इंश्योरेंस, पी.एन.बी, एल.आई.सी, अजाइल हर्बल, मार्डन आटोमेटिव आदि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को जिला रोजगार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी ईमारत, सरकारी आई.टी.आई, होशियारपुर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में एयरटैल पेमेंट बैंक, फोन पे, ल्यूमिनस, हैवलज, डाइकेन, ई.जी डे, विशाल मैगा मार्ट, बिग बाजार, माइक्रोटैक आदि कंपनियों की ओर से 2000 पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा होल्डर व ग्रेजुएट इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक नौजवानों को इस रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की।
जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने कहा कि जरुरतमंद नौजवान मैगा रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए श्चद्दह्म्द्मड्डद्व.ष्शद्व पर जाकर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं व इन रोजगार मेलों की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फेसबुक पेज डीबीईई होशियारपुर या कार्यालय के हैल्प लाइन नंबर 62801-97708 से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

It is our duty to

Hoshiarpur/Daljret Ajnoha/Feb.26 : On the occasion of Maha Shivratri, Arora Mahasabha Hoshiarpur organised a langar near Ghanta Ghar under the chairmanship of President Ramesh Arora and welcomed the procession with a shower of flowers....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
article-image
पंजाब

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवादार द्वारा बंत सरकार जी को कार भेंट की गई

गढ़शंकर। सच्ची सरकार मस्त जोगेंद्र पाजी महाराज जी के दरबार खानखाना से उनके परम अजीज बंत सरकार जी (गढ़शंकर) को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनके सेवादार विवेक चंद्र द्वारा कार भेंट की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
Translate »
error: Content is protected !!