वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों में शामिल होंगे वन मित्र

by

मंडी, 2 दिसम्बर। मंडी वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया 30 नवम्बर से शुरू हो गई है। इसके अर्न्तगत इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। मुख्य अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी जिला कुल्लू मीरां शर्मा ने बताया कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों वन मित्रों को शामिल करने के लिए आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इसके अर्न्तगत आने वाले जिला मंडी के वन्य प्राणी परिक्षेत्र बरोट में 7 वन मित्र, सुन्दरनगर में 5 और करसोग में 6 वन मित्र शामिल किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की बेवसाईट अथवा अपने निकटतम वन प्राणी परिक्षेत्र कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित वन्य प्राणी परिक्षेत्र में 30 दिसम्बर से पहले जमा करवाए जा सकेंगे। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह करते हुए कहा कि वह प्रक्रिया संबंधित अन्य सूचना हेतु संबंधित परिक्षेत्राधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाएं हमीरपुर के व्यापारी

हमीरपुर 18 मई। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम की परिधि के भीतर आने वाले सभी दुकानदारों, होटल, शोरूम, क्लीनिक और सभी प्रकार की छोटी-बड़ी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचारकों में शामिल

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। कांग्रेस दुआरा जारी की पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री खविंद्र सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती : 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते , पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी

चंडीगढ़ : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!