विधायक जय किशन सिंह रोड़ी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

by
गढ़शंकर  – कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सेहत विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार कोरोना की रोकथाम के लिए हल्के में टीकाकरण की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गढ़शंकर शहर के विभिन्न वार्डों के
अलावा इलाके के गांवों में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गांव इब्राहिमपुर में
टीकाकरण के दौरान हल्का विधायक जय किशन सिंह रोड़ी ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए टीका लगवाया। इस अवसर पर विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हम सभी को कोरोना वैक्सीन नेशन करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की आयु से अधिक का कोई भी व्यक्ति यह टीका लगवा सकता है और कोरोना वैक्सीन नेशन का टीका लगवाने के लिए सभी अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है।इससे घबराने की जरूरत नहीं है और सभी को यह टीका लगवाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच बलदीप सिंह, डॉक्टर गुरमीत कौर, सुरेंद्र कुमार, निशा, बबली,जगतार सिंह,अवतार सिंह,बलबीर सिंह, मक्खन सिंह, अजीत सिंह, सेवा सिंह, तरसेम कौर, मोहन सिंह, दिलबाग सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीरकपुर में बिल्डर के घर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : 9 एमएम पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद

जीरकपुर। पंजाब के जीरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में मोहाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 9...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब के सदस्यों ने लोगो को मासक वितरित किए

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब दुारा डायरेकटर युवा सेवाएं पंजाब के निर्देश तहत कोविड 19 संबंधी जागरूकता कैंप लगाया। कैंप दौरान विधार्थियों ने अध्यापकों...
article-image
पंजाब

दूध की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट ; 6 लोगों पर केस

माहिलपुर , 29 सितंबर। माहिलपुर पुलिस ने दूध की दुकान में घुसकर मारपीट करने, दो लोगों को घायल करने और दुकान के सामान में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला...
article-image
पंजाब

सुपरवाइजरों से सीडीपीओ की पदोन्नति के मामले जल्द निपटाने के अधिकरियों को मंत्री बलजीत कौर ने दिए निर्देश

चंडीगढ़  :  सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में ऑल पंजाब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!