केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित

by

ऊना, 5 दिसम्बर – केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया।
इस दौरान राघव शर्मा ने निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे बीएसएनएल के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नए भवन में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से चल सके और विद्यार्थियों को शीघ्र नया भवन मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर से संबंधित कार्य को पूर्ण करने और जल शक्ति विभाग को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या नीलम गुलेरिया ने उपायुक्त राघव शर्मा का स्वागत किया तथा निगरानी समिति की मासिक बैठक में अजेंडे का बिंदुबार विवरण दिया।
इस अवसर पर बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी एसपीएस बाजवा, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज अंबोटा के वास्तुकला के विभागाधायक्ष अरुण शर्मा, सदस्य रविंद्र सिंह व सतीश कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में टाटा सूमो खाई में समाई, 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल : वोट डालकर शिरड़ मेला देखने जा रहे थे ग्रामीण

पीज मार्ग पर बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के समीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों के लिए एफआरए के तहत प्रस्ताव तैयार : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हिमाचल की  बेटी “संतोष” ने की कदमताल

एएम नाथ। सिरमौर  :   हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दायरे में आने वाले उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की बेटी एनसीसी अंडर ऑफिसर संतोष का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आज  कर्तव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते : कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नालागढ़ , 04 मई :  सोलन जिला के नालागढ़ में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी...
Translate »
error: Content is protected !!