बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 824 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

by

दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे
अतिरिक्त 250 रुपये
चंबा, 06 दिसंबर : विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 824 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने अनुभाग खजियार ,सरोल, मरेडी, साहू व चनेड़ के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ता को एक सप्ताह के भीतर बिजली का बिल जमा करवाने को कहा है।
उन्होंने बताया कि विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के तहत 824 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल को जमा नहीं करवाया है, जिसकी कुल धनराशि 15 लाख 36 हजार 556 रुपये है।
उन्होंने यह भी बताया कि दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ता को बिजली के बिल की संपूर्ण राशि के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जमा करवानी पड़ेगी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा करने के के सामान सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 3 फ़रवरी  : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को नशा करते हुए नशा करने के सामान के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त मोटर देने के बावजूद छह-छह दिनों तक लोगों को पीने वाले पानी से रखा जा रहा वंचित: निमिषा मेहता

। 6 दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा था गांववासियों को गढ़शंकर, 14 जून – गढ़शंकर के गांव लसाड़ा में 6 दिनों से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को चालू कराने के बाद...
article-image
पंजाब

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

नाई मजारा के पास टिप्पर से टकराई बाइक, दूसरे हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग ने पीजीआई में तोड़ा दम नवांशहर। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई,...
article-image
पंजाब

2 के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार : अवैध तरीके से माइनिंग करने के आरोप में तलवाड़ा के साथ लगते हिमाचल बॉर्डर की सीमा पर

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) :  कस्बे की पुलिस ने माइनिंग अधिकारी सब डिवीजन दसुहा संदीप कुमार की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ माइनिंग मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले...
Translate »
error: Content is protected !!