संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को समृद्धि और समानता का मार्ग दिखाया – उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

by

लता मंगेश्कर ऑडिटॉरियम समूर कलां में मनाई गई डॉ वीआर अम्बेडकर की पुण्यतिथि
ऊना, 6 दिसम्बर – भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को समृद्धि और समानता की दिशा में मुड़ने का मार्ग दिखाया, देश के लिए उनका योगदान सिर्फ संविधान निर्माण तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा, रोजगार, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए भी काम किया। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समूरकलां मंे डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुन्यतिथि के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण साधन माना इसलिए उन्होंने अनेक शिक्षा संस्थानों की स्थापना की।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के साथ-साथ आधुनिक भारत के नेता और समर्थक भी रहे हैं जिनका योगदान आज भी स्मरणीय है। भारतीय संविधान निर्माता और समाजसेवी ने भारतीय समाज में सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्होंने विदेशों में अध्ययन करके विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने भारतीय समाज के उन वर्गों की आवश्यकता को समझते हुए सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर ने संविधान सभा के चेयरमैन के रूप में भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज में असमानता, जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ उठाए गए कदमों की बदौलत एक मिसाल बने।
उपमुख्यमंत्री ने कहा जब तक देश है तब तक डौ भीमराव अम्बेडकर अविस्मरणीय रहेंगे तथा देश के लिए उनके योगदान की बदौलत हम सब के लिए परम सम्मानीय हैं।
विकास के विषय में चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, कल्याण व गरीब की सेवा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों के लिए धन की की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि लगभग 400 करोड रूपए की लागत से लठियानी-मंदली के मध्य आधुनिक सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है जबकि दोनों ओर के सड़क निर्माण का कार्य भी किया जाएगा तथा इस पूरे कार्य पर लगभग 900 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने हरोली रामपुर पुल के समीप बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम से एक भव्य बहुदेशीय भवन बनाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी सैल के अध्यक्ष रवि कांत बस्सी के अलावा कुलविंदर कौर,रमन कुमारी, यशपाल जस्सा, बलदेव सिंह सरोया, लेख राज भारती, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भी संबोधित किया।
पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दलितो का नेता कहना उनका सबसे बड़ा अपमान है क्योंकि उनकी योग्यता और योगदान की बदौलत ही आज देश में समाज के सभी वर्गों को संवैधानिक लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, जिला परिषद सदस्य दुलैहड़ नरेश कुमारी, पूर्व विधायक गणेश दत भरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा, सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर व एडवोकेट वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी एससीसेल के अध्यक्ष रवि कांत बस्सी, महासचिव नरेंद्र हीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलदेव सरोआ, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एस सी सैल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, ऊना ब्लाक कांग्रेस कमेटी एससीसेल के अध्यक्ष सुभाष चंद, चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस कमेटी एससीसेल के अध्यक्ष डॉ बलराज सोनू, कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी एस सी सैल के प्रभारी लेख राज भारती, हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर तथा एच आर टी सी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने रामनगर में 35.50 लाख से निर्मित पंचायत भवन का किया उद्घाटन

2.20 करोड़ से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के भवन के निर्माण कार्य का किया निरिक्षण एएम नाथ I कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने फिर पाकिस्तान को चटाई धूल : हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टॉप-8 में पहुंची टीम इंडिया; पाकिस्तान बाहर

एम्सटेलवीन, 19 अगस्त। भारत ने पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बना ली है। एम्सटेलवीन के वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
Translate »
error: Content is protected !!