762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

by

राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित की जाएगी लाइब्रेरी,घल्लौर स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
तलवाड़ा/ज्वालामुखी(राकेश शर्मा) धर्मशाला, 06 दिसंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य के 762 स्कूलों में आवश्यक हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके। यह उद्गार विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घलौर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूमस स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही दस हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट्स दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय वर्तमान शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने छात्रों से विद्यार्थी जीवन का आनन्द लेने के साथ-साथ जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए परिश्रम करने का आह्वान भी किया। विधायक संजय रत्न ने घल्लौर स्कूल के ग्राउंड बनाने के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विद्यालय के ममता भाटिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, बीडीओ देहरा कुलदीप शर्मा, एसएचओ विवेक कुमार , राजिंदर सिंह , अरविंद शर्मा सहित स्कूल के विधार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए – विक्रमादित्य सिंह

*लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी

ऊना – राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न वितरीत परिस्थितियों के मध्यनजर गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर दागे थे मिसाइल – 8 मई की सुबह पाकिस्तान ने किया था हमला : भारतीय सेना नाकाम की थी साजिश

भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने लगातार सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल भारत पर दागे। पाकिस्तान का मकसद भारत के धार्मिक और नागरिक...
Translate »
error: Content is protected !!