मंडी वन वृत में 2102 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य – निवेदिता नेगी

by

मंडी, 06 दिसम्बर। राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षो में मंडी वन वृत में 2102 हैक्टेयर भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से पौधरोपण किया जायेगा। जिसमें मंडी वन मंडल की 1236 हैक्टेयर तथा नाचन वन मंडल की 866 हैक्टेयर वन भूमि शामिल है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने वन वृत मंडी की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया परियोजना के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन जैसे निर्धारित मापदंडों के अनुसार कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज के तहत स्थानीय लोगों एवं स्थानीय संस्थानों को आजीविका दी जायेगी। इसके अतिरिक्त संबंधित उत्पाद तैयार करने तथा इसका प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर के संस्थानों का सशक्तिकरण किया जायेगा।
उन्होंने कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को जनहित में क्रियान्वित करने के लिए आपसी तालमेल से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना के लिए प्रस्तावित परिप्रेक्ष्य योजना 2022-23 से 2029-30 तक का अनुमोदन भी किया गया।
बैठक में वन मंडलाधिकारी मंडी वासू डोगर तथा वन मंडलाधिकारी नाचन एस.एस. कश्यप उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी Elante Maal चंडीगढ़ से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ :पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को आय से अधिक संपत्ति के मामले Elante चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर और बचत उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं : जय राम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स का वादा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से किया था जो कल से पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री जी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बखरोट में 19 जनवरी को किया जाएगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन

करसोग : करसोग में आयोजित किए जाने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास...
Translate »
error: Content is protected !!