ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंकों से सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए उदारतापूर्वक व रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री आज यहां सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की है। इसके तहत ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सियों को सरकारी कार्यालयांें में भी लगाया जाएगा ताकि युवाओं को एक निश्चित आय का साधन भी उपलब्ध हो सके।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस योजना के तहत बैंक युवाओं को रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि उन पर ई.एम.आई. का बोझ कम हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऋण के लिए गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों को ब्याज की दरें राज्य सरकार को शीघ्र भेजने को भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रथम चरण में 500 ई-टैक्सी के परमिट जारी करेगी तथा मांग के आधार पर निकट भविष्य में इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभागों में डीजल गाड़ियों को भी चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा तथा ई-टैक्सी को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, ओएसडी गोपाल शर्मा सहित सहकारी, निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 गांव के 53 प्रभावितों में वितरित की आपदा राहत राशि : आपदा प्रभावितों के लिए आगे आने वाले दानी सज्जनों का आभार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों को बांटें चेक, नेता प्रतिपक्ष ने शिव शरण श्री राम लंगर समिति घुमारवीं के सेवादारों को किया सम्मानित एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे – डॉ लाल सिंह

ऊना, 6 अगस्त: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस के दुश्मन बंबीहा गैंग पर कसा NIA का शिकंजा : 3 राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी

टेररिस्ट-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दविंदर बंबीहा गिरोह के सहयोगियों से जुड़े 9 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापेमारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 हज़ार रुपए सीधे अकाउंट में : भारत सरकार ने इन युवाओं के लिए बजट में किया ऐलान

नई दिल्ली  : रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश करने वाले युवा व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!