”हम भाजपा वालों से बड़े हिंदू हैं, लेकिन उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है : भाजपा का हिंदुत्व कार्ड हिमाचल प्रदेश में नहीं चलेगा लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by

शिमला :  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं । विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में भले ही उन्हें शिकस्त मिली हो, लेकिन उनका वोट प्रतिशत नहीं घटा है । हालांकि उन्होंने हार स्वीकार की और कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता उनका दायित्व है।  आने वाले लोकसभा चुनाव में वह कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई और मजबूती के साथ करेंगे.। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती आई है, लेकिन भाजपा का हिंदुत्व कार्ड हिमाचल प्रदेश में कामयाब नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़कर आगे चलने का काम करती है, लेकिन हिमाचल में यह कामयाब नहीं होगा। विक्रमादित्य ने कहा कि वह भाजपा से बड़े हिंदू हैं, लेकिन उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन उन्हें कहना पड़ेगा कि केंद्र उनका सहयोग नहीं कर रहा है।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो सहयोग केंद्र की ओर से मिलना चाहिए था, वह प्रदेश सरकार को नहीं मिला। यहां तक की जो प्रदेश सरकार का अधिकार था, उसे देने में भी केंद्र अड़चनें लग रहा है. आपदा के ब।वजूद प्रदेश सरकार को कोई बड़ी राहत नहीं मिली ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्षाबंधन के दिन सुबह 11 बजे खुलेंगे जिले के सेवा केंद्र

होशियारपुर, 18 अगस्त : पंजाब सरकार जनता को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, पंजाब ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन के दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में विद्यालयों के समय में बदलाव : 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी : विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं

 ऊना :  ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया।  उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“हाथ जोड़कर कह रहा हूं, मंच छोड़ दीजिए”, दलेर मेहंदी से बोले मंत्री : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी और मंत्री के बीच तीखी बातचीत

उत्तराखंड, 20 अक्टूबर। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में अपनी प्रस्तुति को लेकर विवादों में आ गए हैं। नवरात्रि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!