40 प्रतिशत या  अधिक दिव्यांगता  वालों को मिलेगा लाभ : निशुल्क कृत्रिम अंग व  उपकरणों के लिए लगेंगे आकलन शिविर– अमित  मैहरा

by
चंबा, 8 दिसंबर :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम  के सौजन्य से  दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों के लिए   जिला में विभिन्न स्थानों पर आकलन शिविरों  (असेसमेंट कैंपस) का आयोजन किया जा रहा है ।
इनमें जिला से संबंधित दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कानों के उपकरण ,  क्रेचज, वाकिंग स्टिक इत्यादि  लगाने  का आकलन किया जाएगा ।
उपायुक्त ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से आग्रह किया है कि वह इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं ।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 11 दिसंबर को  खंड विकास अधिकारी कार्यालय चंबा में आकलन  शिविर आयोजित होगा।
12 दिसंबर को उपमंडल तीसा  के  अटल चौक कॉलोनी मोड़ के समीप  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तथा उपमंडल भटियात के तहत  अंबेडकर भवन  चूवाड़ी में  13 दिसंबर को शिविर लगेगा ।
इसी तरह   14 दिसंबर को  उप मंडल  सलूणी के तहत  खंड विकास अधिकारी कार्यालय सलूणी तथा डलहौजी उपमंडल के तहत  15 दिसंबर को  सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बनीखेत   (पधर)  में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली द्वारा आकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्ति इन शिवरों में भाग ले सकते हैं ।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र  जिला मैडिकल बोर्ड , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी  मान्य होगा। अधिकतम मासिक आय  सीमा 22500 रहेगी।
आय प्रमाण पत्र  नियोक्ता , ग्राम पंचायत प्रधान,तहसीलदार , सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
स्थाई निवासी प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड,वोटर कार्ड,आधार कार्ड, दिव्यांगों का यू०डी०आई०डी०  इत्यादि मान्य होंगे। लाभार्थियों को एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी लानी होगी ।
अधिक जानकारी के लिए  विभागीय नोडल अधिकारी चंबा 7876940794,  भरमौर 7770003500, चुवाडी,  8219488081, सलूनी,  8219052385,  तीसा व  डलहौजी 88941515 पर संपर्क किया जा सकता है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार : आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप 13,सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32, हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10, मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13, पासबुक 34 जियो फाइबर 1, चेकबुक 27 पासपोर्ट 1, डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7, सिम कार्ड 20 , पैन कार्ड 8 अन्य सामान बरामद

धर्मशाला : लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों के साथ थानाकलां में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की

वीरेंद्र कंवर ने कोहडरा-तूतड़ू पेयजल योजना का कार्य मई तक पूरा करने के दिए निर्देश ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां में उपमंडल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए एक सप्ताह में ऊना आएगी प्रोजेक्ट टीमः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने साइट पर जाकर कंपनी के अधिकरियों के साथ किया निरीक्षण ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाली कंपनी एचआईटीईएस के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के 60 और शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच बाईज भरे जाएंगे

ऊना, 16 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सामान्य...
Translate »
error: Content is protected !!