माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह, अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे : मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त और निदेशक निफ्टि कांगड़ा के मध्य साईन हुआ एमओयू

by
ऊना, 8 दिसम्बर – अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन डिजाईनिंग टेक्नोलॉजी कांगड़ा के निदेशक डॉ राहुल चंद्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी के थ्री डी स्मृति चिन्ह में मंदिर के गर्भगृह के प्रमाणिक स्वरूप को निफ्टि द्वारा उकारा गया है। इस हस्तशिलिप थ्री डी मॉडल में माता श्री चिंतपूर्णी की सभी आकृतियांे व वृति चित्रों का प्रमाणिक स्वरूप निफ्टि द्वारा तैयार करके उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन प्रणाली और दर्शन पर्ची के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा माई दास सदन में एक काउंटर बनाया जाएगा यहां से श्रद्धालु आसानी से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इस प्रमाणिक थ्री डी स्मृति चिन्ह को खरीद कर अपने पूजा स्थल पर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने निफ्टि कांगड़ा के साथ एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जा रही है।
राघव शर्मा ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आधुनिक तकनीक से बनने वाले म्यूजियम का कार्य अवार्ड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यों को पवेलियन एवं इंटीरियर कम्पनी नोएडा को सौंपा गया है जोकि एक वर्ष के भीतर म्यूजियम को तैयार करेगी और आगामी दो वर्षों तक कम्पनी द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मूर्ति चौक दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्राहलय भी इसी कम्पनी द्वारा निर्मित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा बाबा माईदास सदन के समीप म्यूजियम को बनाने के लिए रखे गए उपयुक्त स्थान में आधुनिक तकनीक से म्यूजियम बनाया जाएगा जिसमें वर्चुअली और वास्तविक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। माता श्री चिंतपूर्णी की तीन कथाएं जिसमें शिव शक्ति, मां छिन्नमस्तिका की कहानी और बाबा माईदास की कहानियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक धरोहरों जिसमें नृत्य, पोशाक, वाद्य यंत्रों को भी म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम में थ्री डी थियेटर भी स्थापित किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन से संबंधित धार्मिक फिल्में देख सकेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को भगाकर ले जा रहा था : हो गई सुबह, प्रेमिका का चेहरा देखा तो उड़ गए होश

सुरीर। एक युवक की इंटरनेट मीडिया पर युवती से बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग दुनिया बसाने का सपना पूरा करने लिए युवती प्रेमी के साथ घर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ने देश को बिजली दी, अब चंबा के हक की बारी : डॉ. हंस राज

विधानसभा में हाइड्रो पावर परियोजनाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए विस्थापित परिवारों के मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग एएम नाथ। शिमला : चंबा जिले के प्राकृतिक संसाधनों से देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत हमारे खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा… डर गया पाकिस्तान, ट्रंप का नाम लेकर अब कह दी ये बात

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर भरोसा करता है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!