प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज करने के मुख्यमंत्री मान ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

इसी दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज किया जाए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एसएचओ और सबडिविजनल डीएसपी की जिम्मेदारी को तय किया जाए। पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग मेरिट के आधार पर किया जाए। पुलिस फोर्स को नई गाड़ियां दी गई हैं। बॉर्डर पुलिस के लिए अच्छे वाहन मुहैया कराए जा रहे हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साइबर क्राइम विंग, इंटेलिजेंस विंग को अपग्रेट करने के लिए 110 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ऐसे में सरकार की अपेक्षा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए, पुलिस प्रोफेशनल तरीके से काम करे।

बता दें कि हाल ही में भगवंत मान ने पंजाब के सभी सीपी और एसएसपी के साथ बैठक की थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी को नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीनी स्तर पर नकेल कसने पर जोर दिया जाए। अधिकारियों को लोगों के बीच जाना चाहिए। गांव में जाकर लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। मुख्मयंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी बिना किसी दबाव के काम करें, जिससे पंजाब के 3.5 करोड़ लोग सुरक्षित रहें।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही भगवंत मान ने लगातार नशा मुक्ति के खिलाफ छेड़ रखा है। उन्होंने खुद कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जो नशा मुक्ति के लिए शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमे उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. आदित्य शर्मा ने एसडीएम डेरा बाबा नानक का कार्यभार संभालते ही आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर विशेष फोकस की बात कही

डेरा बाबा नानक/ दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में डॉ. आदित्य शर्मा ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं और विज़न को साझा किया। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जायेगा-अशोक श्रीवास्तव

होशियारपुर, 21 नवंबर : केंद्रीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की है, ताकि जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को...
पंजाब

दी एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा नौजवानों के एथलीट मुकाबले कराए

गढ़शंकर । सैना में भर्ती होने के लिए इलाके के नौजवानों को भर्ती की तैयारी संबंधी जानकारी और ट्रेनिंग के लिए दि एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा पिछले लंबे समय से सीनियर...
article-image
पंजाब

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बढ़ा छात्रों पर अकादमिक बोझ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन के साथ ही छात्रों पर अकादमिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस नीति का उद्देश्य समग्र और बहुविषयक शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!