14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

by

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के परवाणू में चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं। शनिवार देर रात अधिकतर युवतियां केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ कर भाग गईं। केंद्र में केवल तीन युवतियां ही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा की हैं। बता दें कि कुछ समय पहले परवाणू के एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर उपचाराधीन युवकों को नशा करवाने के आरोप लगे थे।

केंद्र में उपचाराधीन एक युवक ने केंद्र के भीतर कर्मचारियों के नशा करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, उसके बाद केंद्र के बाहर हंगामा हो गया था। सरकार ने इस केंद्र को बाद में बंद कर दिया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं। यह मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर ऐसे ही आरोप लगे है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि केंद्र से युवतियां भागी थी, इन्हें पकड़ लिया गया है। इसके बाद केंद्र के दस्तावेजों की जांच भी की गई। यह सही पाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों और युवतियों ने भी अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परमार्थ स्कूल और लंबलू स्कूल में किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 14 सितंबर। विद्यार्थियों को लैंगिक संवेदनशीलता, कॅरियर मार्गदर्शन और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न शिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ढली बस अड्डे का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण : मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रहे उपस्थित

रोहित भदसाली।  शिमला, 05 सितंबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं लोक निर्माण एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केस दर्ज – बुरी आत्मा भगाने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 7 लाख रुपये

रोहित भदसाली। मंडी  :  जिले में आस्था के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. खुद को माता शिकारी देवी का पुजारी बताने वाले एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री पंचतत्व में विलीन, उनकी पार्थिव देह को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री व उनकी बेटी आस्था ने दी मुख्यागिनी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दिया अर्थी को कंधा

एएम नाथ। गोंदपुर जयचंद (ऊना) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की धर्मपत्नी दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री का अंतिम संसकार उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश की अग्रिहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!