मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव : डिप्टी सीएमजगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष

by

उज्जैन : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।  विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।  वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान हुआ है। ये कुर्सी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को सौंपी गई है जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बात की। इसी के साथ अभ भाजपा हइकॉमान पर शिव राज चौहान को केंद्र सरकार में ले जाना या संगठन में उन्हें कोई अहम जिम्मेवारी सौंपा जाएगी।

इसके बाद पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा ने भोपाल स्थिज राज्य मुख्यालय में विधायकों के साथ बैठक की। इसी में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके बाद से ही यहां मुख्यमंत्री फेस को लेकर बहस शुरू हो गई थी। यहां शिवराज सिंह चौहान के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर चर्चा में रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका से वापिस भेजे जा रहे अप्रवासी भारतीयों की जांच, आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी – ‘अगर आपराधिक रिकॉर्ड मिला तो. : DGP गौरव यादव

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमेरिका से कल अमृतसर हवाई अड्डे पर लौटने वाले अप्रवासियों के प्रति सरकार मित्रवत व्यवहार करेगी लेकिन अगर किसी का आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है तो...
article-image
पंजाब

स्कूल आफ ऐमिनेंस गढ़शंकर में विज्ञान का दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

गढ़शंकर, 19 नवंबर: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 को विज्ञान पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों का दो दिवसीय सेमिनार श्री मति सीमा बुद्धिराजा जी  ब्लॉक नोडल अधिकारी, श्री भाग सिंह, हरपाल सहोता, अनुपम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

63.53 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला में पांच गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों में देरी करने की साजिश : भाजपा ने हिमाचल सरकार की अधिसूचना का विरोध किया

एएम नाथ । शिमला, 1 अप्रैल : भाजपा विधायकों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश सरकार की उस हालिया अधिसूचना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें जिला आयुक्तों को पांच प्रतिशत तक पंचायतों के लिए आरक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!