बीएसएफ ने इस साल कुल 95 ड्रोन किए बरामद , पंजाब से ज्यादातर मामले – योगेश बहादुर खुरानिया

by

चंडीगढ़, 11 दिसंबर :  सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने सोमवार को कहा कि इस साल कुल 95 ड्रोन बरामद किए गए, जिनमें ज्यादातर मामले पंजाब से हैं।  उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मादक पदार्थों एवं हथियारों की सीमा पार से तस्करी की रोकथाम करने के लिए कर्मियों की तैनाती बढ़ाने और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने सहित कई कदम उठाए गए हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पश्चिमी कमान पांच सीमांत क्षेत्रों — कश्मीर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगी भारत-पाकिस्तान सीमा के प्रभावी प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।खुरानिया ने कहा, ”मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि बीएसएफ और राज्य पुलिस ने 2023 में अब तक 95 ड्रोन जब्त किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पंजाब से हैं।” मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”इस अपराध में कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में भी एक डेटाबेस तैयार किया गया है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश विरोधी नारे लिखने के मामले में 2 गिरफ्तार : सिख्स फॉर जस्टिस के इशारे पर रची गई साजिश

अमृतसर : तीन सार्वजनिक स्थलों पर देश विरोधी नारे लिखने के सनसनीखेज मामले में पंजाब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान बटाला के...
article-image
पंजाब

संपत्ति विवाद बना खूनी खेल : दिव्यांग छोटे भाई की हत्या; 24 घंटे में भाई-भाभी गिरफ्तार

जालंधर। संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने जालंधर में खूनी रूप ले लिया। धर्मपुरा आबादी (खांबड़ा) इलाके में एक 35 वर्षीय दिव्यांग युवक की कथित तौर पर उसके बड़े भाई और...
Translate »
error: Content is protected !!