ज्वालामुखी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: संजय रत्न

by
ज्वालामुखी 12 दिसंबर :       विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों की कमी को दूर किया जा रहा है और अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि विधायक संजय रत्न ने कहा कि स्कूल परिसर और कक्षाओं में सुधार लाया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों के सीखने के बेहतर अनुभव प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के उपाय किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया, जिसके तहत उनकी देख-रेख, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने का जिम्मा राज्य सरकार का कानूनी दायित्व है। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए अगले बजट में एक योजना लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का अनुदान प्रदान कर रही है। सुविधाओं के अभाव में कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए राज्य सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध करवा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार एडमिशन फीस की पहली किश्त उपायुक्त के माध्यम से प्रदान करेगी ताकि ऋण मिलने में देरी होने के कारण उसे एडमिशन से हाथ न धोना पड़े। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना संदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि ने मेधावी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक संजय रत्न ने विद्यालय को कबड्डी मैट देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर ऋतु रत्न , उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भारत भूषण , अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग करणवीर पटियाल, सहायक अभियंता विद्युत विभाग अमर चंद ,सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग प्यारे लाल,सत्यपाल शर्मा सहित स्कूल के विधार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के रणबांकुरों के इतिहास से रू-ब-रू होगी युवा पीढ़ी : दाड़ी में मेजर दुर्गा मल-कैप्टन थापा की स्मृति में बनेगा भव्य संग्रहालय: बाली

सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध धर्मशाला, 25 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से धर्मशाला के दाड़ी में शहीद...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए नरदेव कंवर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

राकेश शर्मा I तलवाड़ा/पौंग डैम :   मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन : नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर, उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरार्ष्टारीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान चिट्टा मुक्त अभियान के तहत नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया, जिस पर कोई भी नागरिक अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश – DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 20 मार्च :   उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन हैंगर के कार्य तेजी ला...
Translate »
error: Content is protected !!