मामूली विवाद में हत्या -उद्योगपति ने फोरमैन को गोली मार की हत्या : शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे उद्योगपति संत प्रकाश और मुंशी राकेश कुमार पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

by

टाहलीवाल : जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योगपति ने चावल मिल में काम करने वाले फोरमैन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फोरमैन की हत्या को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को छिपाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने शव को गाड़ी सहित पंजाब के नंगल के नजदीक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके इलावा हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल भी पुलिस के कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक उद्योगपति और फोरमैन के बीच सोमवार आधी रात को मामूली कहासुनी हो गई थी ।
दरअसल, श्रमिक शैलर में काम कर रहा था, लेकिन चावलों में जौ के दाने अधिक आने के कारण उद्योगपति फोरमैन को चेतावनी दी और कार्य ठीक से करने के लिए कहा. लेकिन बाद में उद्योगपति ने आपा खो दिया और फोरमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर अपनी पिस्तौल निकाल कर श्रमिक को गोली मार दी. इस दौरान श्रमिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या के बाद सीमा से सटे पंजाब अंजोली मोड़ के फ्लाईओवर के पास शव को ठिकाने लगाने में जुटे मालिक और मुंशी को पुलिस ने दबोचा है। पिस्तौल लाइसेंसी है या फिर अवैध पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके पर चले दो कारतूस बरामद किए हैं।
मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने दलबल के साथ मौके का मुआयना करते हुए तथ्य जुटाए। वही इस मामले को लेकर फॉरेंसिक टीम की भी मदद लेने की बात कही गई है। मृतक कामगार 40 वर्षीय हरिनंदन उर्फ भूरा निवासी जिला बेतिया बिहार का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी उद्योगपति की पहचान 48 वर्षीय संत प्रकाश पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी टाहलीवाल के रूप में की गई है।
चावल मिल में कार्यरत संतोष कुमार निवासी गांव एवं डाकघर ईटारा, तहसील कानपुर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस का दी गई शिकायत में बताया कि मिल में बीते लंबे समय से चावल छंटाई का काम करता है। सोमवार देर रात 12:30 बजे के करीब शैलर की तरफ से आवाज आई, इस पर वहां पहुंच देखा तो मालिक संत प्रकाश फोरमैन हरी नंदन उर्फ धूरा पर चावल में धान मिक्स होने सहित गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगा। इस दौरान यहां पर अन्य मजदूरों रितेश कुमार, हीरा राम और मुंशी राकेश कुमार भी झगड़े में बीच बचाव कर रहे थे।
इसी बीच मालिक संत राम ने पिस्तौल से धूरा को गोली मार दी और संत प्रकाश और मुंशी राकेश कुमार को साथ लेकर गंभीर हालत में हरिनंदन उर्फ भूरा को अस्पताल ले गए। गाड़ी में ही चेक करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। पुलिस को सुचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए अंजोली मोड़ स्थित फ्लाईओवर के पास संत प्रकाश और राकेश कुमार ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। इसकी भनक पुलिस को लग गई। दोनों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया । शव को ऊना शवगृह से टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी का नगर निगम कार्यालयों में किया औचक निरीक्षण : समयपालन और जवाबदेही पर दिया जोर

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 जून। नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सुबह विभिन्न नगर निगम कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा आम नागरिकों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 किलो चरस मामले में अमृतसर से फरार एक व्यक्ति को चंबा पुलिस और मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो ने जडेरा में पकड़ा

चंबा : 25 किलो चरस के मामले में अमृतसर से फरार आरोपी को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो और चंबा पुलिस ने जडेरा में पकड़ लिया। सदर थाना की टीम ने आरोपी को पकड़कर मादक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने की आत्महत्या : मां-बाप का था इकलौता बेटा

एएम नाथ : पांवटा साहिब। 12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के एक दिन बाद अपने...
Translate »
error: Content is protected !!