भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

by

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध जताते हुए भाजपा ने प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन करने शुरू कर दिए हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने तक भाजपा सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
भाजपा ने निर्णय लिया है कि जिन स्थानों पर नए खोले गए संस्थान बंद किए गए हैं, वहां वहां के एडीएम के माध्यम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पर्व सरकार के समय में खोले गए कार्यालयों के बंद करने पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि कांग्रेस सरकार बदला-बदली की भावना से काम कर रही है। उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
एसडीएम को कहां सौंपे जाएंगे ज्ञापन :
सुक्खू सरकार ने अभी तक शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, रोहड़ू, सोलन, श्री रेणुका जी, शिमला ग्रामीण, सुजानपुर, सिराज, सुलह, चुराह, रामपुर, घुमारवीं और झंडूत्ता में संस्थान बंद किए हैं। इन जगहों पर विरोध प्रदर्शन करके भाजपा एडीएम को ज्ञापन सौंपेगी। शिमला में डीसी के जरिए ज्ञापन भेजा जाएगा।
जनता के साथ उतरेंगे सड़क पर :
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी वादे पूरे करने के लिए हमारी सरकार द्वारा खोले गए या अपग्रेड किए गए संस्थानों को बंद कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा लोगों के साथ सड़कों पर उतर कर कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी।
सरकार को महंगा पड़ेगा निर्णय : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व सरकार की तरफ से खोले गए कार्यालयों को बंद करना वर्तमान सरकार को भारी पड़ेगा। जो कार्यालय लोगों की सुविधा के लिए खोले गए थे, उनको बंद किया जाना सही नहीं है। प्रदेश सरकार के इन निर्णयों का भाजपा विरोध करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। चम्बा : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए बीडीओ कार्यालय मैहला में महिला एवं बाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान एएम नाथ। शिमला : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!