नाहन विधायक ने क्षेत्र की जनता को दिया तोहफा : काला अंब उप तहसील, 5 पटवार सर्कल व माजरा CHC को डिनोटिफाई कर पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा

by

काला अंब : हिमाचल के काला अंब उप तहसील, 5 पटवार सर्कल व माजरा सीचसी को डिनोटिफाई कर प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार व नव निर्वाचित नाहन विधायक ने क्षेत्र की जनता को तोहफा दिया है। यह बात नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कही।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए शिखर पर पहुंचाया था। नव निर्वाचित विधायक से उन्होंने उम्मीद जताई कि वह पुराने कार्यों को सहेज कर विकास को नई गति प्रदान करेंगे। पटवार सर्कल उप तहसील व सीएचसी को डिनोटिफाइड करने पर उन्होंने खेद जताया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को यह विकास कार्य गलत लगते हैं तो इस बारे में सरकार को अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।
पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने अपनी हार के लिए किसी और को जिम्मेवार ना ठहराते हुए, स्वंय पर जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ कार्य किया है। छोटे कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के राज्य नेतृत्व का उन्हें भरपूर सहयोग मिला।
पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि शायद नाहन की जनता को उनके द्वारा किए गए कार्य पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता द्वारा चुने गए नए विधायक उनसे बेहतर कार्य करेंगे। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभालते ही भाजपा के शासनकाल में खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाइड कर तोहफ़ा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉ ऑफिसर के पदों की परीक्षा के परिणाम घोषित : बिजली बोर्ड

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-964 में बिजली बोर्ड में लॉ ऑफिसर के तीन पदों को भरने के लिए 21 अगस्त को ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या मंदिरों में घंटी बजाएंगे : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) समेत जनता से किए सभी वादे पूरा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
Translate »
error: Content is protected !!