युवक ने खुद को कनपटी पर गोली मार सुसाइड : मृतक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद का 21 वर्षीय बेटा

by

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब में गुरुवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। मृतक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह शाह उर्फ राजू शाह का 21 वर्षीय बेटा साहब सिंह है।
साहब सिंह ने सुबह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े आए तो देखा की साहब सिंह खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। परिजन तुरंत उसको सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसको यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे देहरादून ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही साहब ने दम तोड़ दिया। साहब अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था।यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग दुकान में थे और वह घर पर अकेला था। साहब का परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिस कारण वह तनाव में था। इसके चलते साहब ने यह कदम उठाया। साहब अपने पिता के साथ पांवटा बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था।
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस :
इस बारे में DSP रमा कांत ठाकुर ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया था। उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड करने के पीछे के कारण पता किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, साथ में गए आपने साथ विक्रमादित्य सिंह : प्रधानमंत्री से मिलकर बिजली रॉयल्टी और बीबीएमबी में मांगेंगे हिस्सेदारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला से नई दिल्ली गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

घालुवाल में हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों से बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा जनकल्याण और विकास के अलावा सरकार का कोई एजेंडा नहीं

ऊना, 2 जून : प्रदेश सरकार का जनकल्याण और विकास के अलावा कोई एजेंडा नहीं है यह शब्द उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक : विक्रमादित्य सिंह

खेल मंत्री ने नूरपुर में ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ को दिखायी हरी झंडी नूरपुर, 29 नवंबर। ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार और प्रशासन की ज़िम्मेदारी नहीं है अपितु पूरे समाज को इसके विरुद्ध खड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!