50 लड़कियों से लाखों के ठगी क्र चूका और जाल में फंसा क कई के साथ शारीरिक संबंध बनाए : कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया

by

जालंधर  : खुद को कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी अब तक शादी का झांसा देकर कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है। इस आरोपी ने शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जिसमें उसने फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को कनाडा का नागरिक बताया था, इसलिए लड़कियां यह सोचकर इसके जाल में फंस जाती थीं कि वे कनाडा से हैं।

यह आरोपी पंजाब के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली से भी लड़कियों को फंसाता था। शारीरिक शोषण के बाद आरोपी इन लड़कियों के साथ मारपीट भी करता था। जालंधर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अब तक इस जालसाज में करीब 50 लड़कियां ठगी का शिकार बन चुकी हैं। इनमें से कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़कियों की शिकायत जालंधर ग्रामीण पुलिस के पास आई. इसके बाद आरोपी को गुरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गुरैया थाने के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि एक लड़की ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कनाडा का नागरिक होने का झांसा देकर एक युवक ने करीब 1.50 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी 60 हजार रुपये और मांग रहा था। लड़की ने बताया कि उसके आरोपी के साथ शारीरिक संबंध भी थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डब्बी बाज़ार का होगा सौंदर्यीकरण, नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार, हेरिटेज स्ट्रीट का पूर्ण रूप मिलेगी डब्बी बाज़ार को

होशियारपुर: शहर के केंद्र में हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित डब्बी बाज़ार के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने नगर निगम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से कहा हाईकोर्ट जाए : दिल्ली में केजरीवाल सरकार केदो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner took cognizance of

Instructed officers regarding quick resolution of public problems *Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 16 Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal is reviewing every problem related to common people daily and issuing guidelines to the concerned department for...
Translate »
error: Content is protected !!