तपोवन विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने प्रबंधों का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित

by
धर्मशालाः 13 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार शाम को तपोवन में विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विस परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर उपयुक्त कदम उठाने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया ताकि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चैदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसम्बर, 2023 से 23 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। 19 दिसम्बर को मंगलवार के दिन प्रातः 11 बजे सत्र का शुभारम्भ होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में कुल 5 बैठकें होगी तथा 23 दिसम्बर को शनिवार के दिन भी बैठक आयोजित की जाएगी। 21 दिसम्बर, 2023 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्यों से प्रश्नों से सम्बन्धित सूचनाएँ विधान सभा सचिवालय को आनी शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा पूर्व की भांति चाक चैबंद रहेगी। उन्होने कहा कि शीतकालीन सत्र की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन को पहले से ही उचित दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। तपोवन भवन में मुरम्मत तथा साफ- सफाई का कार्य भी लगभग पूर्ण किया जा चुका है इसके साथ ही तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर को कृत्रिम दुधिया रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा। इस अवसर पर एसीटूडीसी सुभाष गौतम, एएसपी हितेश लखनपाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2027 तक देश का पहला शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न विधानसभा क्षेत्र होगा हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि साल 2027 तक हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा जहां हर घर-आंगन और हर खेत को पानी उपलब्ध होगा और पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया से फिरौती नैटवर्क को चला रहा आतंकी हरविंदर रिंदा

चंडीगढ़ : फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट के गोपालपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के विधायक : घटना स्थल का दौरा कर परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

सरकाघाट कांड में बिटिया के सवालों के जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर जब सड़कें खुली थी तो एचआरटीसी ने क्यों बंद की थी बसें एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी उन्मूलन को लेकर ज़िला भर में आयोजित होंगे नि-क्षय शिविर : विपिन ठाकुर

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नि-क्षय वाहन का रूट प्लान एएम नाथ। चम्बा :  मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ज़िला भर...
Translate »
error: Content is protected !!