प्रदेश में पहली शिक्षक मॉं कार्यक्रम शुरू : सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को निभाएगा पहली शिक्षक-मा कार्यक्रम- आशीष बुटेल

by
सुन्दरनगर 14 दिसम्बर :
बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को महत्व देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए “ पहली शिक्षक-माँ” कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) आशीष बुटेल द्वारा सुंदरनगरे की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 12 जिलों में से लगभग 600 माताओं, अध्यापकों, व् अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 6031 प्री-प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की माताएं तथा सम्बंधित स्कूल के अध्यापक भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। श्री बुटेल ने अध्यापकों द्वारा लगाये गए प्री-प्राइमरी से सम्बंधित अलग-अलग स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने समग्र शिक्षा द्वारा चलाई जा रही इस अनूठी पहल की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के दौरान दो पुस्तकों, “सीखें और सिखाएं, पहली शिक्षकदृमाँ (माताओं के लिए गतिविधि पुस्तिका)” का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी वितरित किए।
आशीष बुटेल ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों से इस कार्यक्रम से फायदा उठाने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें। यह बहुत आवश्यक है। इसके लिए पहली शिक्षक मां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सीखना बच्चों के पहले वर्षों में घर पर होता है।जब बच्चा बड़ा होता है, शिक्षक, समुदाय इत्यादि जैसे अन्य हितधारक भी बच्चे की शिक्षा की यात्रा का हिस्सा बनते हैं। बच्चे घर पर काफी समय बिताते हैं और इसलिए परिवार, खासकर मां, बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा के समय में उसकी मुख्य शिक्षा हितधारक बनी रहती है। विशेषकर, माताएं इस सेगमेंट में बच्चों की प्रमुख देखभालकर्ताएं होती हैं। इस प्रकार उन्हें बच्चे के पहले शिक्षक भी माना जा सकता है।
राजेश शर्मा राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि समग्र शिक्षा की प्री-प्राइमरी को बढ़ाने और कामयाब बनाने के लिए एक अनूठी पहल है।
श्री दिलीप कुमार वर्मा, राज्य प्री-प्राइमरी समन्वयक ने हिमाचल प्रदेश में प्री-प्राइमरी की यात्रा के बारे में सभी को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी माताओं, शिक्षकों और डाइट मंडी के सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम के मुख्य उदेश्यों में माताओं को बच्चों के साथ घर में विकासात्मक गतिविधियाँ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना, माताओं को बच्चों की देखभाल जैसे स्वास्थ्य, कल्याण, सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकतायों के लिए जागरूक बनाना तथा स्कूल में शुरुआती वर्षों का वातावरण बनाने के लिए शिक्षकों की सहायता करने के लिए माताओं को सक्षम बनाना शामिल है।
कार्यक्रम के तीन पहलू
कार्यक्रम के तीन पहलू हैं, जिनमे विद्यालय स्तर पर माताओं के साथ प्री-प्राइमरी से सम्बन्धित गतिविधियों पर मासिक बैठकें, माताओं द्वारा बच्चों को घर पर गतिविधियां कराने के लिए पाठ्य सामग्री की व्यवस्था, घर पर शारीरिक, सामाजिक व भावनात्मक, भाषा व सृजनात्मक गतिविधियां कराने के लिए डिजिटल माध्यम से संप्ताहिक व्हाट्सएप संदेश तथा माताओं के साथ प्रारम्भिक शिक्षा और बच्चों की देखभाल सम्बंधित वेबिनार शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से प्री प्राइमरी कार्यक्रम के जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी कार्यक्रम कोर ग्रुप सदस्य, ब्लाक एलीमेंट्री एजुकेशन अधिकारी, केंद्र मुख्य शिक्षक, हर जिला से चुनिन्दा प्री-प्राइमरी में अधीनस्थ बच्चों की माताएं, शिक्षक इत्यादि उपस्थित रहे।
See translation
All reactions:

3

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्ताह के प्रथम दिन 95.5 हेक्टर में बोया गया खि़ड़क का बीज : वन मंडल डलहौजी के तहत बीज बुआई सप्ताह शुरू —रजनीश महाजन

10 दिसंबर तक विभिन्न प्रजातियों के बीजों की होगी बुआाई चंबा, 4 दिसंबर ; वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गठित ग्रामीण वन प्रबंधन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा । : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुकसान पर अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक :  मंडी जिला में आरंभिक तौर पर 708 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान अनुमानित- उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं बहाली के कार्यों पर कर रहे ध्यान केंद्रित – डी.सी. राणा एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई :  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन...
हिमाचल प्रदेश

9.47 करोड़ की पैनेल्टी, रिकवरी के लिए नोटिस : बाथड़ी के इस्पात उद्योग को

ऊना : हिमाचल के ऊना स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के एनफोर्समेंट विंग ने बाथड़ी के एक इस्पात उद्योग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.47 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इस उद्योग को...
Translate »
error: Content is protected !!