बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से सुखबीर सिंह बादल ने माफी मांगी

by

अमृतसर :  शिरोमणि अकाली दल के 103 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर पहली बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने अन्य विरोधी अकाली दलों को एक झंडे के तले एकजुट होने की अपील भी की है।         सुखबीर बादल ने कहा कि एकजुट होकर ही दुश्मन हुकमराम के अत्याचारों का मुकाबला किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में रखवाए गए श्री अखंड साहब पाठ के भोग के बाद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत लीडरशिप मौजूद रही।  इस मौके पर अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल समेत अन्य नेता गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले हरमिंदर साहिब में श्री अखंड साहब पाठ किया।  सुखबीर सिंह बादल ने पाठ के बाद झूठे बर्तन साफ किए और जूतों की भी सेवा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस को समर्पित पगड़ी प्रतियोगिता का किया आयोजन

गढ़शंकर  :  बीएएम खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज गुरुद्वारा समिति और पंजाबी विभाग के सहयोग से ‘पगड़ी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!