फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह कोहरे से आम एवं पपीतें के पौधे ज्यादा प्रभावित होते हैं – केके भारद्वाज

by
बागवान समय रहते बरतें एहतियात
ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोहरे से छोटे तथा बडे़ फलदार पौधे काफी प्रभावित होते हैं। इससे बागवानों को नुक्सान हो सकता है। उन्होंने जिला के बागवानों को कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है ताकि फलदार पौधों को कोहरे से बचाया जा सके। उन्होंने बागवानों को शीघ्र कोहरे से बचाव प्रक्रिया को अपनाने का आहवान किया है।
उप निदेशक ने बताया कि सर्दी के मौसम में निचले क्षेत्रों में कोहरा पड़ना आम बात है। लेकिन कोहरे की वजह से पौधों पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि फलदार पौधों में खासतौर पर आम एवं पपीता के पौधों पर कोहरे के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हवा में मौजूद नमी बर्फ के कण में बदल जाती है। कम तापमान की वजह से पौधों की कोशिकाएं फट जाती हैं। कोहरे के प्रभाव से फल खराब हो जाता है व फूल झड़ने लगते हैं। कई बार आने वाले वर्षों में भी फलदार पौधे कम पैदावार देते हैं। आम एवं पपीता इत्यादि पौधों पर कोहरे का प्रभाव अधिक पाया गया है।
बागवान कोहरे से बचाव के यह उपाय अपनाएं – भारद्वाज
भारद्वाज ने बताया कि सब्जियों पर भी इसका असर पड़ता है, जिससे कभी-कभी शत प्रतिशत सब्जी की फसल नष्ट हो जाती है। उन्होंने बागवानों को कोहरे से बचाव के लिए उपाय अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि फल पौधों का चयन (मुख्यता आम व पपीता के पौधे) कोहरे से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में न लगाएं। छोटी आयु (4-5 वर्ष तक) के पौधों को घास या सरकण्डे से ढक दें तथा दक्षिण पश्चिम दिशा में धूप एवं हवा के लिए खुला रखें। कोहरा पड़ने की संभावना होने पर पौधों पर पानी का छिड़काव करें। हो सके तो बगीचे को सिंचित करें। पौधों के दौर को घास से ढक कर रखें। उन्होंने बताया कि अनुमोदित मात्रा में पौधों में पोटाश खाद दें जिससे उसकी कोहरा सहने की क्षमता बढ़ती है। सर्दियों से पहले या सर्दियों के दिनों में पौधों में नाईट्रोजन खाद न डालें। उन्होंने बताया कि फल पौधों की नर्सरियों को कोहरे से बचाने के लिए घास (छपर) या छायादार जाली से ढकें।
इसके अतिरिक्त बागवानों से से आग्रह किया कि नये बगीचों की स्थापना के लिए अपने नजदीकी विषय विशेषज्ञ (बागवानी) या बागवानी विकास अधिकारी या बागवानी प्रसार अधिकारी की सलाह लें। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनः गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अपने फल-पौधों का बीमा करवायें ताकि बागवानों को उपज में होने वाली सम्भावित क्षति से होने वाले आर्थिक नुक्सान की भरपाई की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने योगदान दिया : रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की पंजाब में डबल इंजन सरकार की लाना ज़रूरी – पूर्व सांसद खन्ना

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में भाजपा की  बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विशेष तौर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना पहुंचे। जिसमें भारी संख्यां में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विश्राम गृह ऊना में सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें

ऊना, 29 मई – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ऊना में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर, आयोजकों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गंज बाजार स्थित राम मंदिर में शिमला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!