गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई : 2018 में डेराबस्सी नवजोत की पांच गोलियां मारकर उसकी की गई थी हत्या

by

मोहाली : गायक नवजोत सिंह विर्क की 2018 में डेराबस्सी में हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब ने सोशल मीडिया पर दी। इस मामले में मोहाली में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि साढ़े पांच साल पहले नवजोत की पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी।

इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहे थे। उस समय इसकी हत्या को लव एंगल और प्रॉपर्टी से जोड़कर माना जा रहा था लेकिन अब पता चला है कि कार लूटने के लिए गायक नवजोत का रजत राणा व उसके दोस्त साहिल ने कत्ल कर दिया था। अब इस मामले में रजत राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उसके दोस्त साहिल की मौत हो चुकी है। म्यूजिक क्लास के लिए घर से निकला था नवजोत : गायक नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के गांव बेहड़ा से 28 मई 2018 को म्यूजिक क्लास जाने के लिए दोपहर करीब दो बजे निकला था। उसने बजे फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से वापस डेराबस्सी आ गया है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा लेकिन वह नहीं आया। इस पर उसके घर वाले उसे फोन करने लगे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। घर वाले उसकी तलाश में जुट गए।
नवजोत के पिता सुखबीर सिंह ने बताया था कि जब उसकी तलाश में घर से निकले तो दो किलोमीटर दूर बरवाला रोड पर उसकी गाड़ी खड़ी हुई थी। उन्होंने आसपास तलाश किया तो वहीं पर खून से लथपथ उसका शव भी पड़ा मिला था। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 0.9 एमएम बोर की पिस्टल के कुछ कारतूस भी बरामद किए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम को तेज करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने तथा खुरालगढ़ साहिब के पहुँच मार्ग को चौड़ा करने की मांग को स्वीकृत : पंकज

 गढ़शंकर। श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पीडब्लयूडी विभाग के एक्सियन कमलनैन के साथ खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम का मौका देखा।...
article-image
पंजाब , समाचार

कैप्टन के मीडिया सलाहकार चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा : विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को उनकी विभिन्न व्यावसायिक संपत्तियों की जांच के लिए दबिश दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह, अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे : मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त और निदेशक निफ्टि कांगड़ा के मध्य साईन हुआ एमओयू

ऊना, 8 दिसम्बर – अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल...
article-image
पंजाब

5 महीने में 2 बार आगे बेचा, बेल्ट से बार बार मारा, भूखा रख दी यातनाएं, मस्कट से लौटी युवती ने सुनाई आपबीती

एएम नाथ। शिमला : जालंधर : अरब देशों में बढ़िया नौकरी के सब्जबाग दिखाकर एजेंटों द्वारा मानव तस्करी का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। जिस में फंस कर गरीब घरों की बेटियां बढ़िया...
Translate »
error: Content is protected !!