आरोपी के पैर में लगी गोली : असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग तो पुलिस ने की थी जबावी कार्रवाई

by

मानसा :  बुढलाडा में असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वारदात देर रात की है। डीएसपी बुढलाडा मंजीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी बुढलाडा में दर्ज केस के तीन आरोपियों परमजीत सिंह, मंगलजीत सिंह मंगा, भगवान सिंह भाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

                  सभी पुलिस रिमांड पर थे। गुरुवार को सीआईए स्टाफ के मुखी सुखजीत सिंह की अगुवाई में इस मामले में आवश्यक निशानदेही व बरामदगी के लिए सतीके से फूलवाला ड्रेन के रास्ते पर गांव गोविंदपुरा के नजदीक पुलिस परमजीत सिंह को लेकर पहुंची।   वहां 32 बोर पिस्तौल बरामद करने के दौरान परमजीत सिंह ने भागने के इरादे से उसी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें परमजीत सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे बुढलाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में सिटी पुलिस द्वारा परमजीत सिंह के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘घिन्न आ रही है…’ बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

बंग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थाने के आगे गांववासियों ने लगाया धरना : 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के कारण

माहिलपुर, 26 जुलाई : तहसील गढ़शंकर के गांव रीहला निवासियों ने 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना माहिलपुर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब...
article-image
पंजाब

वो जब याद आए, बहुत याद आए : सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी के जन्म दिवस पर शानदार संगीतमयी समागम का किया आयोजन

होशियारपुर: संगीत जगत के सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी साहिब के 98वें जन्म दिवस संबंधी शानदार संगीतमयी व सांस्कृतिक समागम का आयोजन सरकारी कालेज होशियारपुर में मोहम्मद रफी कल्चरल व चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर, अलायंस...
Translate »
error: Content is protected !!