गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

by
हमीरपुर 15 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इस शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगांे का चैकअप करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच, मोबाइल एक्स-रे, ट्रूनॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच, निशुल्क दवाईयां और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आंखों की जांच के बाद मरीजों को मुफ्त चश्में भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान आभा और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव में जोगिन्दर नगर में दर्ज हुआ 68.49 प्रतिशत मतदान

जोगिन्दर नगर, 01 जून- आम लोकसभा चुनाव-2024 के चलते जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरूषों की भागीदारी 61.55 प्रतिशत जबकि महिलाओं की 75.29 प्रतिशत भागीदारी रही।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ की साइबर ठगी का मामला: कंबोडिया से चल रहा था रैकेट, ऐप बनाकर करते थे मनी लॉन्ड्रिंग

जालंधर। देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी करने के सरगना कंबोडिया में बैठे है, जिन्होंने वर्ष 2024 में 17 हजार फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर 800 करोड़ से अधिक का चूना भारत वासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
Translate »
error: Content is protected !!