4 करोड 50 लाख रुपए से निर्मित की जा रही उठाऊ पेयजल योजना हटली- गोला : बलाणा – गोला मार्ग के उन्नयन कार्य में व्यय किए जा रहे 6.25 करोड रुपए- कुलदीप सिंह पठानिया

by
चंबा ( सिहुंता),17 दिसम्बर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बलाणा से गोला मार्ग का उन्नयन कार्य प्रगति पर है और उन्नयन कार्य में 6.25 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
यह निर्देश आज उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समग्र शिक्षा की ओर उन्मुख है। शिक्षा की बुनियाद जितनी मजबूत होगी, भविष्य उतना ही सुनहरा होगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई अतिरिक्त कमरों के निर्माण, शौचालयों की मरम्मत व खेल मैदान के जीर्णोद्धार की मांग पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पाठशाला का नाम कारगिल युद्ध में शहिद खेमराज के नाम पर रखने का भी आश्वासन दिया।
क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डढ़ामण से भटेड़ बासा मार्ग के निर्माण कार्य में 2.83 करोड़ और बलाणा से बली मार्ग के निर्माण कार्य पर 2.85 करोड रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है जबकि शहीद जगदीश चन्द मार्ग पर 89 लाख रुपए की धनराशि व्यय होगी जिसके निर्माण कार्य का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है उन्होंने काथला, भियोरा व अन्य गांवो भी जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हटली व गोला क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए नाबार्ड से स्वीकृत उठाऊ पेयजल योजना हटली- गोला पर 4 करोड 50 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है । इससे 3 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होगें ।
स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत गोला में लगभग 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित शिक्षक हॉस्टल गोला के भवन का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान हटली निवासी अशोक चंबियाल ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 11 हजार रुपए का चेक भी भेंट किया।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने
लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर विद्युत अंग्रेज सिंह , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल ठाकुर, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत गोला रेणु कुमारी , स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुशल सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि व अध्यापक , अभिभावक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की कांग्रेस.होगी अब सोनिया वाली कांग्रेस : कांग्रेस कार्यसमिति की बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली : कांग्रेस की फैसले लेने वाली सबसे अहम बॉडी कार्यसमिति की तस्वीर भी बदलने वाली है। अब इस बॉडी से टीम सोनिया के नेता करीबी करीब बाहर हो जाएंगे और टीम राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शिमला स्थित रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिव प्रताप शुक्ल ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी MLA राणा गुरजीत और राणा इंद्र प्रताप की 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे, सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह की कंपनी राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के जारी किए निर्देश

चंबा, 5 जुलाई :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज मानसून सीजन के दौरान जिला में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!