इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

by
बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को टैब वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता भी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैब प्रदान करने का निर्णय लिया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मेधावी बच्चों को भी ये टैब दिए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों से इन टैब का सदुपयोग करने की अपील भी की।
इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर में साढे 16 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का कार्य प्रगति पर है। जबकि, 100 बेड के अस्पताल भवन के लिए भी लगभग 30 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। बड़सर-शाहतलाई सड़क की अपग्रेडेशन के लिए नाबार्ड को 34 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बड़सर स्कूल को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य सुनैना ठाकुर ने विधायक, अन्य अतिथियों और विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रूबल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी राम शंकर, ग्राम पंचायत ग्यारहाग्रां के प्रधान किशोरी लाल, सठवीं के पूर्व प्रधान अनिल कपिलेश, एसएमसी अध्यक्ष प्रिंस बनयाल, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी सुशील कुमार, मनोज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए।...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर, जा रहे थे मनाली : निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी कार

मनाली :    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल भवन और खेल मैदान का किया निरीक्षण

एएम नाथ। कंडाघाट : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम सोलन से वापिस लौटते हुए कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल के भवन और खेल मैदान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!