4.15 लाख जुर्माना, 45 क्विंटल कशमल की जड़ें बरामद : तीसरा के सनबाल और आस पास  पंचायतों मे अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालते पकड़े दो दर्जन लोग

by
एएम नाथ। चम्बा :    चुराह वन मंडल में वन विभाग ने अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने के मामले में दो दर्जन लोगों को 4.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही 45 क्विंटल कशमल की जड़ें भी कब्जे में ली हैं। पिछले दस दिन से वन विभाग के 33 कर्मचारी अवैध तरीके से कशमल की जड़ें निकालने के मामले की जांच कर रहे थे। इनमें दो वन परिक्षेत्र अधिकारी, आठ वन खंड अधिकारी और 23 वन रक्षक शामिल थे। ये कर्मचारी सनवाल सहित आसपास की पंचायतों में दिन-रात दबिश दे रहे थे। उन्होंने दो दर्जन लोगों को अवैध रूप से सरकारी वन भूमि से कशमल की जड़ें निकालते पकड़ा। कशमल की जड़ों की संख्या के आधार पर इन लोगों को वन विभाग ने जुर्माना लगाया। इनमें अधिकतर लोगों को वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में कशमल की जड़ें निकालते पकड़ा है।
मुख्य वन अरण्यपाल ने मामले में गहनता से जांच करने और अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने वालों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम पूरे सर्किल में तैनात की थी। टीम ने तीसा में जाकर उच्चाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध रूप से निकाली गई कशमल की जड़ें जब्त कीं, वहीं वन भूमि से अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने वालों को मौके पर दबोचा भी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद चुराह क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,400 पदों पर होगी भर्ती : हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 1400 पदों को भरने की प्रकिर्या शुरू करने दिए निर्देश

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सभी विभागों से खाली पदों को भरने की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1,400 से अधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने जब्त की नशा तस्करों की 1.76 करोड़ की चल व अचल संपत्ति

एएम नाथ : धर्मशाला, 21 जनवरी । पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के सौदागरों की संपत्ति को जब्त करने की कड़ी में दो और नशा तस्करों पर बड़ी चोट करते हुए 1.76 करोड़ की...
Translate »
error: Content is protected !!