कैबिनेट मंत्री जिंपा ने भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर भवन के नवीनीकरण के कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 19 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेदकर जी के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वे भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर भवन राम कालोनी कैंप के नवीनीकरण के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 लाख रुपए की लागत से ईमारत का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब ने प्रदेश के सभी विभागों की ईमारतों के नवीनीकरण का बीढ़ा उठाया है ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अच्छा माहौल मिल सके। उन्होंने कहा भारत रत्न डा. अंबेदकर ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जिसके कारण भारत एक मजबूत लोकतंत्र के तौर पर स्थापित होकर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक उनके अधिकार दिए।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आज संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेदकर की शिक्षाओं पर चलना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि देश की इस महान शख्सियत को हमें अपने आदर्श के तौर पर लेते हुए हमेशा सामाजिक बराबरी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाएं। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह, पार्षद जसपाल सिंह चेची के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने पौधारोपण करके मनाई अटल जयंती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया में भारत का लोहा मनायाः डा. घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्स छीनने की कोशिश में बाइक सवार लुटेरा महिला को दूर तक ले गया घसीटता फिर भी भागना पड़ा खाली हाथ

 फिरोजपुर : महिला ने बड़ी बहादुरी से खुद के साथ हो रही लूट को रोका है. वारदात फिरोजपुर की गली तुली वाली में कल शाम 4 बजे की है. यहां आशा बिंद्रा नाम की...
पंजाब

घर से आठ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने किया दो पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अजित सिंह वासी गढ़शंकर की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध आठ लाख रुपये चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी...
article-image
पंजाब

एनकार्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के सृजन के लिए हुआ अहम विचार-विमर्श : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की कारगुजारियों पर विचार-विमर्श

एस.डी.एम्ज को नशा जागरुकता संबंधी बनाई गई सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!