झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना को लेकर : संजय शर्मा

by

धर्मशाला, 19 दिसंबर : प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना को लेकर बार बार झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले कल उनसे मिले एक प्रतिनिधिमंडल से फिर झूठ बोला है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के चिन्हित स्थान के लिए वहां पर उसकी मिट्टी की जांच करवाई जाएगी और उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जबकि हकीकत यह है कि हर तरह की जांच पहले ही करवाई जा चुकी है और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने इसकी रिपोर्ट पहले ही दे दी है। एनआईटी हमीरपुर ने यह रिपोर्ट दो साल पूर्व 16 दिसंबर 2021 को जारी कर दी थी। उसी के बाद यह सारा मामला पर्यावरण मंत्रालय को भेजा गया था और इन सारी आपत्तियों के निदान के बाद ही पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार ने वहां पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हरी झंडी दी थी। हिमाचल प्रदेश सरकार को वनों के होने वाले नुकसान के लिए 30 करोड़ रूपया जमा करवाने के लिए कहा था लेकिन जुलाई महीने से लेकर आज तक हिमाचल सरकार ने इसके ऊपर कोई संज्ञान नहीं लिया और मुख्यमंत्री हर बार केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर कुछ ना कुछ झूठ बोलते रहते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा लगता है मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि इस योजना का काम धर्मशाला में आरंभ हो इसीलिए हर बार कोई ना कोई बहाना मुख्यमंत्री बनाते हैं। कभी इसको भूकंप रोधी क्षेत्र बात करके तो कभी यहां की मिट्टी की जांच की बात कहते रहते हैं जबकि सरकार बेफिजूल कामों के ऊपर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। यहां तक कि सरकार के होर्डिंग लगाने के ऊपर और एक साल का जशन मनाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपया खर्च कर दिया लेकिन जनहित के लिए 30 करोड़ रूपया केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की जनता में इसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की जारी की टिप्पणियों पर गहरा रोष है क्योंकि सरकार बनाने के लिए कांगड़ा जिला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन कांगड़ा की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उदयपुर में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : नरेंद्र मोदी ने बनवाई अटल टन,  बदला लाहौल-स्पीति घाटी का जनजीवन : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में कहते हैं लाहौल में मिले 1500 दिए, यहां किसी को मिले क्यों नहीं एम नाथ।लाहौल-स्पीति/उदयपुर :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल के उदयपर में जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभाग रहें सतर्क, लू की स्थिति में सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें नागरिक- DC अपूर्व देवगन

बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ। मंडी, 22 मई। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने वर्तमान मौसम की स्थिति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास युवाओं को सेना में टैकनीकल पोस्ट में किया जाएगा भर्ती : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में एक जागरूकता कैम्प

ऊना :देश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी इंजीनीयरों के अलावा देश में आज आईटीआई कारीगरों की मांग वढ़ती नजर आ रही है । इसलिए मोदी सरकार का लक्ष्य गांव गांव में आईटीआई खोल कर हर...
Translate »
error: Content is protected !!