चांद तक पहुंची सरकार, चंबा तक नहीं : सदर विधायक नीरज नैयर

by

पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ किसी ने नहीं दिया ध्यान
एएम नाथ। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकारें आईं और गईं, लेकिन चंबा में मूलभूत सुविधाओं की हालत जस की तस बनी रहीं। लेकिन इस बार हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहली बार चंबा सदर से विधायक नीरज नैयर ने चंबा के विकास का जो रोडमैप पेश किया है, उसे सुनकर चंबावासी निहाल हैं। विधानसभा में नैयर का 6 मिनट से ज्यादा का भाषण अब वायरल होकर लोगों के बीच जमकर लोकप्रिय हो रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज तक किसी भी विधायक ने विधानसभा में चंबा के विकास को लेकर इतनी स्पष्ट और असरदार सोच नहीं रखी। अगर चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर जैसी सोच पहले रखी गई होती तो चंबा जिले को आज आकांछी जिले के रूप में नहीं गिना जाता।

सरकार पर बनाया दबाव
नैयर ने अपने भाषण में चंबा के हित को लेकर कई नायाब दलीलें सदन में रखीं और अपनी ही सरकार पर दबाव डालते हुए इन सभी योजनाओं पर अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया। विधानसभा सत्र के दौरान इस नेता का चंबा और चंबा के लोगों के हित में दिया गया यह जोरदार भाषण अब खूब चर्चा का विषय बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर सरकार चंबा के विधायक की दलीलों पर अमल करे तो जिले को आकांक्षी जिले से उबारकर हजारों पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

एएम नाथ।  मंडी, 6 अगस्त।  विभागीय कर्मचारी मौसम की विकट परिस्थितियों के बावजूद लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसदों का रिपोर्ट कार्ड : सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का 123 फ़ीसदी, अनुराग ठाकुर ने 109 फीसदी किया यूटिलाइजेशन

  हिमाचल प्रदेश में अभी चुनाव के लिए करीब दो महीने का वक्त बचा है। देश में 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड...
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
Translate »
error: Content is protected !!