पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा : घर में घुसकर की थी मारपीट

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा सुनाई गई है। मामला साल 2008 है, जिसमें अब 15 साल बाद सजा हुई है. जानकारी के अनुसार अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजेंद्र दीपा के साथ पारिवारिक झगड़ा था।इस मामले को लेकर साल 2008 में शिकायत दर्ज हुई थी। अकाली दल के नेता राजेंद्र दीपा ने कहा भले ही फैसला देरी से आया लेकिन सही आया वह इसका स्वागत करते हैं।

अकाली नेता राजिंदर दीपा ने दर्ज कराई थी शिकायत :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 अन्य को सुनाम कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई है। 2008 में अमन अरोड़ा के बहनोई और अकाली नेता राजिंदर दीपा ने इन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। उनके खिलाफ आईपीसी 452, आईपीसी 323 और 149 और आईपीसी 148 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में अदालत ने गुरुवार को सजा सुनाई है।

घर में घुसकर मारपीट का मामला, इन धाराओं में हुई थी एफआईआर  :  अमन अरोड़ा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत दी गई थी। उनके खिलाफ आईपीसी 452, आईपीसी 323 और 149 और आईपीसी 148 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अकाली दल के नेता राजेंद्र दीपा ने कहा भले ही फैसला देरी से आया लेकिन सही आया वह इसका स्वागत करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कसौली में ससुर द्वारा बहू से छेड़छाड़ का मामला : आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। कसौली :  कसौली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ससुर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता,...
article-image
पंजाब

धमकी देकर दे डाला ‘तीन तलाक’ : पीड़िता पहुंची पुलिस के पास, पति और सास पर FIR, पुलिस की दबिश शुरू

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक मुस्लिम महिला को प्रताड़ित कर तीन तलाक देने और घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति और...
article-image
पंजाब

Seminar on “Leadership in Public

Jalandhar/ August 26/Daljeet Ajnoha :A  thought-provoking seminar on the theme “Leadership in Public Administration and Role of Ethical Governance” was successfully organized today at Apeejay Institute of Management and Engineering Technical Campus, Jalandhar, in...
Translate »
error: Content is protected !!