बंदी सिंहों पर केंद्र सरकार की ही अधिसूचना के विपरीत है अमित शाह का बयान : एडवोकेट धामी

by

अमृतसर: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बंदी सिंहों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि तीन दशकों से देश की जेलों में बंद सिख कैदियों के मानवाधिकारों की उल्लंघन किया गया है। एक संवैधानिक पदाधिकारी की इस तरह अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिखों को पहले से ही लग रहा है कि उन्हें अपने ही देश में न्याय नहीं मिल रहा है और अब गृह मंत्री के संसद में दिए गए ताजा बयान ने एक बार फिर सिखों के मन पर गहरा आघात किया है।

एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकार को भारत की आजादी के लिए सिखों के 90 फीसदी बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिस संसद में गृह मंत्री अपना बयान दे रहे हैं वह भी सिखों के बलिदान के कारण ही खड़ी है। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई की मांग संविधान के दायरे में है। केंद्र सरकार ने भी श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर 2019 में अपनी अधिसूचना के माध्यम से इसे मंजूरी दे दी है। सरकार को अपना 2019 का नोटिफिकेशन लागू करना चाहिए। एडवोकेट धामी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का बयान उनकी ही अधिसूचना की भावना के बिल्कुल विपरीत और आश्चर्यजनक है।

शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले पर मिलजुल कर चर्चा होनी है, जिसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय भी मांगा है। उन्होंने सरकार से सिख कैदियों के गंभीर मुद्दे पर बातचीत करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
पंजाब

बिना लेट फीस के 11 अगस्त तक दाखिले के ऐलान का चब्बेवाल कॉलेज की ओर से स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से सेशन 2025-26 के तहत अलग-अलग कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना लेट फीस के दाखिले की तारीख में 11 अगस्त तक...
पंजाब

साढे तीन साल पहले बनी सड़क जगह जगह से टूटी।

गढ़शंकर :  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गांवों को जाती सड़कों की खस्ताहाल हालत को मुख्य मुद्दा बनाकर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद लोगों को उम्मीद बंधी थी कि गांवों...
article-image
पंजाब

हिमाचल की साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण से सताए लोगों का शिष्टमंडल डीसी को मिला

होशियारपुर : पंजाब की सीमा के साथ हिमाचल के जिला ऊना के गांव गोंदपुर में चल रही साबुन एवं रिफाइनरी के प्रदूषण से सताए पंजाब के इलाका बीत के गांवों का शिष्टमंडल ‘लोग बचाओ...
Translate »
error: Content is protected !!